मुंबई. बिजनेसमैन संजय कपूर ने सुप्रीम कोर्ट से मांग की है कि करिश्मा कपूर से चल रहा उनका तलाक का केस मुंबई से दिल्ली शिफ्ट कर दिया जाए। संजय की मानें तो मुंबई में उनको जान का खतरा है। फिलहाल, यह केस बांद्रा (मुंबई) फैमिली कोर्ट में चल रहा है। संजय का दावा- अंडरवर्ल्ड डॉन दे रहा है जान से मारने की धमकी...
- संजय के मुताबिक, जब से उन्होंने मुंबई कोर्ट में तलाक की अर्जी लगाई है, तभी से उन्हें अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी की ओर से जान से मारने की धमकी मिल रही है।
- इस मामले में उन्होंने दिल्ली पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है।
- सुप्रीम कोर्ट ने संजय की पिटीशन को मंजूर कर दिल्ली पुलिस से स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। इसमें दो हफ्ते लग सकते हैं।
- हालांकि, करिश्मा को फिलहाल कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है।
कौन हैं संजय कपूर?
- Sixt इंडिया (या Sona Mobility Services Ltd.) के सीईओ हैं। ये सोना ग्रुप का एक पार्ट है।
- सोना कोयो स्टीयरिंग सिस्टम्स लिमिटेड के वाइस चेयरमैन भी हैं। यह एक मल्टीनेशनल कंपनी है।
- इसके भारत में 16 प्लान्ट हैं। जर्मनी में तीन और एक प्लान्ट यूएसए में भी है।
2012 से अलग हैं करिश्मा-संजय
- करिश्मा ने 29 सितंबर, 2003 को बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की। यह करिश्मा की पहली और संजय की दूसरी शादी थी।
- 2012 में दोनों अलग हो गए। करिश्मा मां बबिता के साथ मुंबई में रह रही हैं।
- नवंबर 2015 में दोनों ने फैमिली कोर्ट से तलाक की अर्जी वापस ली। संजय के कुछ फाइनेंशियल कमिटमेंट्स को पूरा न कर पाने की वजह से ऐसा हुआ।
- संजय ने मुंबई के बांद्रा कोर्ट में दिसंबर में दोबारा डिवोर्स पिटीशन दाखिल की।
संजय आरोप लगा चुके हैं कि पैसों के लिए करिश्मा कर रहीं बच्चों का इस्तेमाल...
- संजय और करिश्मा के दो बच्चे समायरा और कियान हैं। बच्चों की कस्टडी का मामला और डिवोर्स केस फिलहाल कोर्ट में है।
- मुंबई की एक कोर्ट में पिटीशन में संजय आरोप लगा चुके हैं कि करिश्मा ने सिर्फ पैसे और ऐशो-आराम की जिंदगी के लिए उनसे शादी की थी।
- उन्होंने यह भी कहा था कि करिश्मा अच्छी पत्नी और बहू बनने में नाकाम रहीं।
- उनके मुताबिक, वे बच्चों का इस्तेमाल भी पैसे ऐंठने के लिए कर रही हैं। करिश्मा ने बच्चों को उनके बीमार पिता से भी नहीं मिलने दिया गया।
- संजय के मुताबिक, बच्चों का इंतजार करते उनके पिता की छह महीने पहले मौत हो गई।
संजय के आरोप पर भड़क गए थे करिश्मा के पिता...
- करिश्मा कपूर के पिता और एक्टर रणधीर कपूर संजय कपूर के आरोपों पर भड़क गए थे।
- उन्होंने कहा था, "हमारे बारे में सब जानते हैं। हम दूसरों के पैसे लेकर जीने वाले लोग नहीं हैं। भगवान ने हमें पैसा और टैलेंट, दोनों दिए हैं।”
- एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में रणधीर ने कहा था, "संजय थर्ड क्लास आदमी है। मैं कभी नहीं चाहता था कि करिश्मा संजय से शादी करे।"
- "संजय एक अय्याश शख्स है। उसने कभी पत्नी का ध्यान नहीं रखा। वो दूसरी औरतों के साथ रहता था। पूरी दिल्ली उसके बारे में जानती है। इससे ज्यादा मैं उसके बारे में कुछ नहीं कहना चाहूंगा।"
करिश्मा के वकील ने कहा- गलत हैं आरोप
- संजय के आरोपों को करिश्मा के वकील क्रांति सेठ ने खारिज कर दिया था।
- क्रांति की मानें तो संजय झूठी कहानियां बना रहे हैं, जो बच्चों के लिए मुसीबत खड़ी कर सकती हैं।
अभी किसके साथ रिलेशन में हैं संजय?
- संजय पेज-थ्री पर्सनैलिटी भी हैं। वे बॉलीवुड की पार्टियों और फैशन शो में नजर आते रहे हैं।
- संजय का नाम फिलहाल मॉडल प्रिया चटवाल से जोड़ा जा रहा है। दोनों को कुछ पार्टियों में एक साथ देखा गया है।
अभी किससे जोड़ा जा रहा है करिश्मा का नाम?
- संदीप तोश्नीवाल से। संदीप एक फार्मास्युटिकल कंपनी के सीईओ हैं।
- संदीप की वाइफ का नाम अश्रिता है। वे डेंटिस्ट हैं।
- खबरों के मुताबिक, संदीप तो वाइफ से तलाक चाहते हैं, लेकिन अश्रिता इसके लिए तैयार नहीं हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखें फोटोज...