राज और सिमरन एक-दूसरे से मिलते हैं। सिमरन बताती है कि अब वो दो बच्चों की मां है और राज कहता है कि उसका बड़ा बेटा 17, बेटी 14 और छोटा बेटा एक साल 7 महीने का है। सिमरन कहती है, हर जनरेशन में एक बच्चा तुम्हारा है। राज सिमरन के फ्रैक्चर्ड पैर को देखकर कहता है, तब मैंने कहा था 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' और 20 साल बाद अब कहूंगा 'दिलवाले लंगड़िया ले जाएंगे।'
यशराज स्टूडियो में शुक्रवार रात का यह असल दृश्य "दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे-2’ के लिए परफैक्ट कॉमिक प्लॉट लगा। ये संवाद हो रहा था शाहरुख खान और काजोल के बीच। रात के अंधेरे में नॉस्टेलजिया छाया था। अक्टूबर 1995 में 22-23 साल के एक नए डायरेक्टर की फिल्म भारत भर में लगी और तहलका मच गया। सफल, बेहद सफल, सुपर-डूपर हिट, सदाबहार से होते हुए इसने हिंदी सिनेमा में कल्ट फिल्म का रुतबा पा लिया। मुंबई के मराठा मंदिर थियेटर में फिल्म 1000 हफ्ते से लगातार चल रही है। इसी का जलसा मनाया गया। निर्देशक आदित्य चोपड़ा (आदि) सदा की तरह सार्वजनिक कार्यक्रम से दूर थे लेकिन उनकी मां और निर्माता यश चोपड़ा की पत्नी पामेला पहुंची थीं। फिल्म के पात्रों की तरह शाहरुख-काजोल ने यहां भी हंसाया। राज के अंदाज में शाहरुख बोले, "आज फक्र से कहता हूं, है कोई माई का लाल जिसकी फिल्म हजार हफ्ते पूरे कर चुकी हो।’ पामेला चोपड़ा ने कहा कि बेटे की पहली फिल्म का बनना उनकी जिंदगी का सबसे खुशी का पल था। उन्होंने तुझे देखा तो ये जाना सनम गाना भी गाया। शाहरुख बोले, "बीस साल पहले कई लोगों को लगता था कि हम फिल्म नहीं बना रहे मजाक कर रहे हैं, लेकिन फिल्म कल्ट बनी। यश जी और आदि के आइडिया अलग थे लेकिन दोनों दृश्यों में गजब की बात लाते थे।’ पेश हैं शाहरुख-काजोल से सवाल-जवाबः
यश जी नहीं चाहते थे कि जरा सा झूम लूं मैं गाने में हीरोइन को शराब के साथ दिखाया जाए। आदि न माना। यश जी रूठ जाते थे। मैंने कहा दोनों तय कर लो, मैं थक जाता हूं बीच में भागते हुए। आदि बोला, "मैं फिल्म बन जाने के बाद अपनी गलती खोजना चाहता हूं। मुझे कैसे पता चलेगा कि जो चीज दर्शकों ने नापसंद की वो मेरी चुनी हुई थी या यश जी की। मुझे उसकी बात बहुत अच्छी लगी।’
- शाहरुख खान
'फिल्म ऑफर हुई तो लगा कि नहीं कर सकतीं। सिमरन डरती थी और मुझे शरमाना आता न था। फिर की। एक दृश्य में मुझे राज के बारे में सोचते हुए शर्माना था। कई टेक के बाद आदि ने शरमाकर दिखाया तो कर पाई। फिल्म से जुड़े जितने भी लोग थे (फराह खान, अनाइटा, मनीष मल्होत्रा) आज शिखर पर हैं। करण जौहर मेरे बाल बनाते थे, कॉस्ट्यूम अरेंज करते थे, डायलॉग याद कराते थे और आज इतने ब ड़ेफिल्मकार हैं।'
- काजोल
आगे की स्लाइड्स में पढ़िए शाहरुख-काजोल का पूरा इंटरव्यू...