मुंबई. शाहरुख खान अपनी आने वाली फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' के प्रमोशन के लिए 'स्लैम' टूर पर चले गए हैं। मंगलवार को उन्होंने मुंबई एयरपोर्ट से 'हैप्पी न्यू ईयर' की पूरी स्टारकास्ट, क्रू मेंबर्स, हनी सिंह और डायरेक्टर फरहा खान संग यूएस के लिए उड़ान भरी।
शाहरुख खान के 'स्लैम' टूर को लेकर लोगों में उत्सुकता बनी हुई है। 'स्लैम' टूर को लेकर बहुत पहले से ही प्रोमो जारी कर दिए गए थे। मंगलवार को शाहरुख खान,
दीपिका पादुकोण,
अभिषेक बच्चन,
सोनू सूद,
बोमन ईरानी, विवान शाह, हनी सिंह, फरहा खान और क्रू मेंबर्स को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।
'हैप्पी न्यू ईयर' की पूरी कास्ट स्लैम टूर के दौरान अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए यूएस के विभिन्न शहरों में लाइव परफॉरमेंस देंगे। इस दौरान पूरी स्टारकास्ट वर्जीनिया और वाशिंगटन डीसी में परफॉर्म करेगी। खास बात यह हैं कि 'हैप्पी न्यू ईय'र की पूरी टीम के अलावा हनी सिंह इस टूर पर अपनी वाइफ शालिनी संग गए हैं। हाल ही के दिनों में हनी सिंह अपनी वाइफ शालिनी को मीडिया के सामने लेकर आए थे।
आगे की स्लाइड्स में देखें एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई 'हैप्पी न्यू ईयर' की स्टारकास्ट की कुछ चुनिंदा तस्वीरें...