('DDLJ' के सेलिब्रेशन के दौरान शाहरुख खान और काजोल)
मुंबई. यशराज स्टूडियो में 1995 की रोमांटिक फिल्म '
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' (DDLJ) के 1000 सप्ताह पूरे होने का जश्न मनाया गया। इस दौरान शाहरुख ठीक उसी अंदाज में नजर आए, जैसे कि वे फिल्म में राज के रोल में नजर आए थे। हालांकि, काजोल का अंदाज काफी जुदा था। इस मौके पर खासतौर से सभी के लिए उनका हेयरकट आकर्षण का विषय बना हुआ था।
इस दौरान '
DDLJ' के राज और सिमरन की तरह शाहरुख-काजोल ने स्टेज पर रोमांटिक परफ़ॉर्मेंस देकर ऑडियंस को एंटरटेनमेंट भी किया।शाहरुख और काजोल ने सेलिब्रेशन के दौरान फिल्म और अपनी लाइफसे संबंधित कई राज मीडिया से शेयर किए। जानते हैं उन्होंने क्या-क्या कहा :
मैं DDLJ का अनुपम खेर नहीं हूं :
शाहरुख खान ने मीडिया से कहा कि वे एक पिता के तौर पर DDLJ के अनुपम खेर की तरह बिलकुल नहीं हैं। गौरतलब है कि अनुपम खेर फिल्म में शाहरुख के पिता बने थे और शाहरुख उनके इकलौते बेटे थे। इस दौरान शाहरुख ने अपने पिता को भी याद किया और कहा कि उनके पिता उनके दोस्त की तरह थे।
शाहरुख एक हार्डवर्किंग इंसान हैं :
काजोल ने इवेंट के दौरान शाहरुख की तारीफ की और कहा कि वे एक हार्डवर्किंग इंसान हैं। इस मौके पर काजोल ने करन जौहर के बारे में भी बताया कि शूटिंग के दौरान करन ने उनके बाल बनाए थे।
काजोल के हाथों में शराब की बोतल देख नाराज हुए थे यश :
काजोल 'डीडीएलजे' के एक सीन में शराब पीती नजर आई थीं। इस दौरान यश चोपड़ा उनके हाथों में शराब की बोतल देख काफी नाराज थे। यह बात काजोल ने फिल्म रिलीज के 1000 सप्ताह पूरे होने का मौके पर सेलिब्रेशन के दौरान कही।
कभी एक्टिंग की परवाह नहीं करते शाहरुख :
काजोल ने 'डीडीएलजे' के 1000 सप्ताह पूरे होने के मौके पर सेलिब्रेशन के दौरान कहा कि शाहरुख वास्तव में एक हीरो नहीं हैं। हालांकि, इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि शाहरुख कड़ी मेहनत करते हैं, वे कभी एक्टिंग के बारे की परवाह नहीं करते।
बेटी को बहुत प्यार करते हैं शाहरुख :
'डीडीएलजे' के 1000 सप्ताह पूरे होने के मौके पर सेलिब्रेशन के दौरान शाहरुख ने बताया कि वे अपनी बेटी को बहुत प्यार करते हैं। उन्होंने कहा, "मैं आर्यन की तुलना में बेटी सुहाना को लेकर कम ही चिंतित रहता हूं।"
आदि ने बनाया मुझे स्टार :
शाहरुख ने 'डीडीएलजे' के एक हजार सप्ताह पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्हें स्टार आदित्य चोपड़ा ने बनाया है और वे उन्हें बहुत प्यार करते हैं।
ठंड के कारण पहना था जैकेट :
शाहरुख ने 'डीडीएलजे' के एक सीन (जिसमें वे काजोल से कहते हैं कि मुझे तुमसे प्यार हो गया) में एक लैदर जैकेट पहना था, जो काफी पॉपुलर हुआ था। इस बारे में शाहरुख ने बताया कि दरअसल, उन्हें बहुत ठंड लग रही, इसलिए जैकेट पहनना पड़ा था। बाद में आदित्य ने उनसे यह जैकेट वापस मांग ली।
'पलट...' सीन है शाहरुख का पसंदीदा सीन :
फिल्म में यूं तो हर सीन लाजवाब है, लेकिन एक सीन में वे काजोल को कहते हैं, 'पलट...'। शाहरुख के अनुसार, यह उनका पसंदीदा सीन है। शाहरुख ने यह बात बुधवार को यशराज स्टूडियो में मीडिया से बात करते हुए कही। इस दौरान उन्होंने मीडिया को यह भी बताया कि फिल्म में 'मैं नहीं आऊंगा...' डायलॉग उनका फेवरेट डायलॉग है।शाहरुख के अनुसार, इस डायलॉग के लिए वे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड चाहते थे। जब यह डायलॉग शूट किया जा रहा था, तब शाहरुख ने आदित्य को कहा था कि वे काजोल को कहें कि वे हंसे नहीं।
आगे की स्लाइड्स में देख सकते हैं DDLJ के 1000 सप्ताह पूरे होने के जश्न की फोटोज...