मुंबई. ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म '
बैंग बैंग' का प्रमोशन अनोखे ढंग से कर रहे हैं। वह सेलेब्स को 'बैंग बैंग डेयर' चैलेंज दे रहे हैं। हाल ही में उनके दिए गए चैलेंज को प्रियंका चोपड़ा ने स्वीकार किया था और अब शाहरुख खान ने
ऋतिक के चैलेंज को स्वीकार किया है।
दरअसल अपने 'बैंग बैंग डेयर' चैलेंज के तहत ऋतिक ने शाहरुख को अपनी बेस्ट एब एक्सरसाइज की तस्वीर दिखाने के लिए कहा, लेकिन शाहरुख ने पूरा वीडियो ही अपलोड़ कर दिया। इस वीडियो में शाहरुख ने ऋतिक के चैलेंज को एक्सेप्ट करते हुए अपनी एक्सरसाइज बताई है।
शाहरुख हमेशा ही कुछ हटकर करने के लिए पहचाने जाते हैं और ऐसा उन्होंने इस दफा भी साबित किया। ऋतिक ने चैलेंज फोटो का किया और शाहरुख ने पूरा वीडियो ही अपलोड़ कर दिया। शाहरुख के 8 पैक एब्स इन दिनों उनके फैन्स के बीच चर्चाओं में है। शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' में उनके 8 पैक एब्स नजर आएंगे। वीडियो के अंत में शाहरुख ने एक मैसेज भी पोस्ट किया और उस पर लिखा- ''डुग्गू (
ऋतिक रोशन) उम्मीद है तुम्हें 'GNAB GNAB' (BANG BANG की स्पेलिंग को उल्टा लिखकर) चैलेंज मिल गया होगा!''
आगे की स्लाइड्स में देखें शाहरुख की एक्सरसाइज की तस्वीरें और आखिरी स्लाइड में वीडियो...