पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अंग्रेजी अख़बार पर दीपिका के गुस्से पर बोले शाहरुख, "मुझमें इतनी हिम्मत नहीं"

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
('हैप्पी न्यू ईयर' के म्यूजिक लॉन्चिंग के दौरान शाहरुख खान)
मुंबई. हाल ही में एक अंग्रेजी अखबार द्वारा क्लीवेज पर बनी खबर पर नाराज दीपिका को पूरा बॉलीवुड सपोर्ट कर रहा है। रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा के बाद अब बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान ने उनका समर्थन किया है।
सोमवार को मुंबई में फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' का म्यूजिक म्यूजिक लॉन्च किया गयाहै। इस इवेंट के दौरान पत्रकारों ने दीपिका के आलिया विवाद पर एसआरके की प्रतिक्रिया जाननी चाही। उन्होंने कहा, "हमें इस तरह के विवादित टॉपिक्स को और बढ़ावा नहीं देना चाहिए। दीपिका ने जो भी ट्वीट किया है, मैं उसके समर्थन में हूं। हममें दीपिका की तरह स्टैंड लेने की हिम्मत नहीं है, लेकिन उसे सपोर्ट तो कर ही सकते हैं। हम सभी की भावनाएं उनके साथ जुड़ी हैं। हमें इस मुद्दे को हलके में नहीं लेना चाहिए।"
इस मामले में जब दीपिका से बात की गई, तो उन्होंने कहा, "मुझे जो कहना था, कह चुकी। यकीन है कि आगे से इसका ध्यान रखा जाएगा।"
क्या रहा 'हैप्पी न्यू ईयर' के म्यूजिक लॉन्चिंग में खास :
'हैप्पी न्यू ईयर' का म्यूजिक लॉन्चिंग सेरेमनी यशराज स्टूडियो में रखी गई थी। इस दौरान फिल्म की डायरेक्टर फराह खान और शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, बोमन ईरानी, सोनू सूद और विवान सहित पूरी स्टार कास्ट मौजूद थी। टीवी पर्सनालिटीज ऋत्विक धंजानी और कुंवर अमर ने इवेंट को होस्ट किया। इस दौरान सिंगर नीति मोहन ने फर्स्ट परफ़ॉर्मेंस दिया। उन्होंने फिल्म का सॉन्ग 'मनवा लागे...' गाकर सभी के दिल को छू लिया। इसके बाद सुखविंदर सिंह ने फिल्म का दूसरा गीत 'सटकली' गाया। परफ़ॉर्मेंस तो सभी शानदार थे, लेकिन सभी स्टार कास्ट द्वारा दिए गए 'इंडिया वाले' परफ़ॉर्मेंस ने माहौल को खुशनुमा बना दिया।
आगे की स्लाइड्स में देख सकते हैं 'हैप्पी न्यू ईयर' के म्यूजिक लॉन्चिंग इवेंट की तस्वीरें...