(बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर, पंकज कपूर और सनाह कपूर)
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। इस दौरान शाहिद के पापा पंकज कपूर, बहन सनाह और उनकी स्टेप मदर सुप्रिया पाठक भी मौजूद थे।
प्रेस फोटोग्राफर्स ने बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर को उनके परिवार के सदस्यों के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया है। 2 अक्टूबर को शाहिद कपूर की फिल्म 'हैदर' रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में शाहिद की अदाकारी की तारीफ अभी से की जा रही है। फिल्म में शाहिद के अपोजिट श्रद्धा कपूर नजर आएंगी।
दूसरी ओर पंकज कपूर की इसी हफ्ते '
फाइंडिंग फैनी' फिल्म आई है। इस फिल्म में पंकज अपने रिश्तेदार नसीरुद्दीन शाह के साथ भी पहली दफा काम करते हुए नजर आए। फिल्म में
दीपिका पादुकोण,
अर्जुन कपूर और डिंपल कपाडिय़ा भी हैं। फिल्म को क्रिटिक्स की सराहना मिली है।
आगे की स्लाइड में देखिए कुछ अन्य चुनिंदा तस्वीरें...