पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गुजरातः शूटिंग कर रहे शाहरुख की कार पर पत्थरबाजी, लगे हाय-हाय के नारे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अहमदाबाद. फिल्म रईस की शूटिंग कर रहे शाहरुख खान की कार पर रविवार तड़के पत्थर फेंके गए। अहमदाबाद में शूटिंग सेट के बाहर खड़ी कार पर कुछ लोगों ने तोड़-फोड़ की। इस दौरान शाहरुख हाय-हाय के नारे भी लगाए। कुछ दिनों पहले भी गुजरात में एक्टर का विरोध हो चुका है। भुज में रोकनी पड़ी थी फिल्म ‘रईस’ की शूटिंग...
- इससे पहले ‘रईस’ फिल्म की शूटिंग के लिए गुजरात के भुज में शाहरुख को विरोध का सामना करना पड़ा था।
- 3 फरवरी को भुज की खारी नदी किनारे शूटिंग होनी थी, जो कैंसल कर दी गई थी।
- फिलहाल फिल्म की शूटिंग अहमदाबाद में अलग-अलग लोकेशंस पर होनी है। शाहरुख शुक्रवार को यहां पहुंचे थे।
- इससे पहले फिल्म की शूटिंग कच्छ जिले में हुई थी।
कौन कर रहा है विरोध?
- भुज, धोरडो और मांडवी बीच पर ‘रईस’ की शूटिंग का वीएचपी विरोध कर रही है।
क्या है रईस की स्टोरी

- ‘रईस’ की स्टोरी अहमदाबाद के बदनाम बुटलेगर (गैरकानूनी तौर पर शराब बेचने वाला) लतीफ पर है।
- लतीफ 2014 में पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था।
इन्टॉलरेंस पर शाहरुख ने क्या दिया था बयान
पिछले साल नवंबर में अपने बर्थडे के मौके पर शाहरुख ने एक इंटरव्यू में कहा था, ''देश में इन्टॉलरेंस बढ़ रहा है। अगर मुझे कहा जाता है कि तो एक सिम्बॉलिक गेस्चर के तहत मैं भी अवॉर्ड लौटा सकता हूं। देश में तेजी से कट्टरता बढ़ी है।''
आगे की स्लाइड्स में देखें शूटिंग की फोटोज और वीडियो...
खबरें और भी हैं...