पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Tv Host Shenaz Treasurywala\'s Open Letter To PM Modi, Shah Rukh, Salman And Aamir

एक्ट्रेस शहनाज ने मोदी समेत देश के कई पावरफुल मर्दों को लिखा खुला खत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(शहनाज ट्रेजरीवाला)

मुंबई. मशहूर एमटीवी होस्ट और ऐक्ट्रेस शहनाज ट्रेजरीवाला ने कैब रेप कांड के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, अभिनेता शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान और बिजनसमैन अनिल अंबानी को एक खुला खत लिखा है। उन्होंने इस पत्र में नरेंद्र मोदी से काफी कड़े शब्दों में अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि मोदी को इस बात के लिए शर्म आनी चाहिए कि उनके देश में औरतें सुरक्षित नहीं हैं। इतना ही नहीं उन्होंने देश के इस सभी पावरफुल मर्दों से रेप जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए आगे आने की बात भी कही है।
इस खत में शहनाज ने गुस्सा ही जाहिर नहीं किया है बल्कि कुछ ऐसे शर्मनाक घटनाओं के बारे में भी बताया है, जिनसे उन्हें, उनकी बहन, उनकी दोस्त और यहां तक कि उनकी मां को भी गुजरना पड़ा। शहनाज ने बताया कि कैसे उनकी डरी हुई मां ने उनसे कहा कि वह मीटिंग के लिए ऊबर कैब न बुक कराएं। शहनाज ने इन हस्तियों को यह खत इसलिए लिखा है, क्योंकि ये इस देश के सबसे प्रभावशाली लोग हैं, और वह चाहती हैं कि ऐसे मामलों को रोकने के लिए इन लोगों को आगे आना चाहिए।
शहनाज ने अपनी पत्र में मोदी पर सवाल उठाते हुए लिखा, नमो, यूएस या जापान या ऑस्ट्रेलिया में दिए गए आपके भाषणों का क्या औचित्य है, अगर आपके देश की राजधानी में कोई औरत दिन के उजाले में भी आजादी से नहीं घूम सकती। यह हमारे देश का पहला मुद्दा है। किसी भी और मुद्दे से पहले इस मुद्दे को सुलझाइए। क्या यह शर्म का विषय नहीं है? शर्म है आप पर। अब आप हमारे लिए जिम्मेदार हैं।
शहनाज ने लिखा है कि केवल 13 साल की उम्र में एक आदमी उनको जबरदस्ती छूकर गुजर गया और उनकी मां चीखती रहीं, लेकिन उस आदमी का कुछ पता नहीं चला। उसके बाद से तो ये किस्से आम हो गए और उनकी खुद ही अपनी सुरक्षा के लिए हर संभव उपाय के साथ सफर करने की आदत हो गई। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे अपने कॉलेज के पहले दिन बस में सफर कर रही उनकी बहन की टीशर्ट के अंदर एक आदमी ने हाथ डाल दिया था। और, उनकी एक दोस्त, जो केवल 16 साल की थी, उसके साथ चलती ट्रेन में एक आदमी ने रेप किया और फिर उसके बालों में बंधे रिबन से खुद को साफ करके ट्रेन से कूदकर भाग गया। उसके बाद उनकी दोस्त लंगड़ाते हुए घर वापस आई। उसे काफी ब्लीडिंग हो रही थी।
शहनाज ने बताया कि एक बार उनकी मां को भी कोई गंदे तरीके से छूकर निकल गया था। उन्होंने लिखा कि इन सारी घटनाओं पर न उनको, न उनकी बहन को, न उनकी दोस्त और न ही उनकी मां को शर्मिंदगी महसूस करने की जरूरत है। इन सब घटनाओं पर हमारे देश के पुरुषों को शर्म आनी चाहिए।