(फाइल फोटो- शिल्पा शेट्टी)
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अब कई चीजों में हाथ आजमा रही हैं। एक्ट्रेस के बाद वो बिजनेसवुमन तो बन ही चुकी हैं। बिजनेस में भी पहले क्रिकेट टीम खरीदी, फिर गोल्ड इन्वेस्टमेंट कंपनी लॉन्च की और अब वो डिजाइनर बन गई हैं।
शिल्पा के एक करीबी सूत्र के अनुसार, ”शिल्पा को साड़ियां पहनना पसंद है। इस आउटफिट में वो बेहद
खूबसूरत भी लगती हैं। इसलिए उन्होंने अब अपनी खुद की क्लोदिंग लाइन लॉन्च करने का फैसला किया है। शिल्पा अपनी पसंद की साड़ियां चुनेंगी, उसे खुद डिजाइन करेंगी और फिर उन्हें ऑनलाइन करेंगी। शिल्पा की डिजाइन की हुईं साड़ियों की कीमत 4000 रुपए से शुरू होगी।”
शिल्पा की ये साड़ियां 26 सितंबर, 2014 से ऑनलाइन मिलने लगेंगी। महंगी होने के साथ ही ये साड़ियां मॉर्डन और एलिगेंट भी हैं।