(शादी के दौरान शिलादित्य के साथ श्रेया घोषाल)
मुंबई. बॉलीवुड की फेमस प्लेबेक सिंगर श्रेया घोषाल शादी के बंधन में बंध गई हैं। बीते गुरुवार अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड शिलादित्य मुखर्जी से उन्होंने शादी की है। शादी की सभी रस्में बंगाली परंपरा के अनुसार पूरी की गईं। श्रेया के पति शिलादित्य hipcask.com वेबसाइट के संस्थापक हैं और पिछले कई सालों से उनके खास दोस्त हैं।
बताया जा रहा है कि श्रेया अपनी शादी का ऑफिशियल अनाउंसमेंट 7 फरवरी को करने वाली थीं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी शादी की खबरें फैलने पर उन्होंने पहले ही
फेसबुक और टि्वटर पर इसकी जानकारी दे दी।
उन्होंने 6 फरवरी को फेसबुक पर अपनी शादी की घोषणा करते हुए लिखा, "कल रात अपनी फैमिली और फ्रेंड्स की मौजूदगी में मैंने अपने प्यार शिलादित्य से शादी कर ली है, नए जीवन के रोमांच को लेकर एक्साइटेड हूं।" बता दें कि श्रेया ने शादी की एक फोटो भी शेयर की थी।
श्रेया की शादी की कुछ और फोटोज सामने आए हैं, जिन्हें आप आगे की स्लाइड्स में देख सकते हैं...