"सिंह साहब ग्रेट’ और अन्य फिल्मों से सफल कमबैक नहीं कर पाए सनी अपने साथ-साथ बेटों को भी फिल्म उद्योग के लिहाज से तैयार कर रहे हैं। बड़े बेटे करण को तो वे लॉन्च भी करने वाले थे। दो साल से उनके डेब्यू की बातें चल रही हैं।
उन्होंने "यमला पगला दीवाना-2’ में निर्देशक को असिस्ट भी किया। अब अपनी सुपर-डूपर हिट फिल्म "घायल’ की सीक्वल बनाने जा रहे सनी ने दोनों बेटों को फिल्म से जोड़ लिया है।
वे इसमें अभिनय नहीं करेंगे, बल्कि निर्देशन में सहयोग करेंगे। सनी ही इस फिल्म का निर्देशन करने वाले हैं। करण के साथ सनी के छोटे बेटे राजवीर भी अपने पहले फिल्मी अनुभव की तैयारी में लगे हैं।
इस सीक्वल में सनी बहुत ही अलग अवतार में पूरे मेकओवर के साथ दिखाई देंगे। बालों की स्टाइल से लेकर कपड़े और जूते तक, सब नई पीढ़ी के हिसाब से होगा। सूत्र बताते हैं कि फिलहाल लंदन टुअर पर गए सनी के दोनों नए असिस्टेंट डायरेक्टर उन्हें मुंबई से ही स्पेशल इनपुट दे रहे हैं।