पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Sonakshi Sinha Does Not Have The Budget For Dad Birthday Gifts

पिछले बर्थडे पर सोनाक्षी ने शत्रुघ्न को दी थी मर्सिडीज, इस साल केवल प्यार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(शत्रुघ्न सिन्हा और सोनाक्षी सिन्हा)
मुंबई. सोनाक्षी सिन्हा के लिए 9 दिसंबर की शुरुआत पिछले साल की ही तरह थी। मौका था सोनाक्षी के डैड शत्रुघ्न सिन्हा के बर्थडे का और वह फिर भी लेट थी। सोनाक्षी जुहू के होटल सन 'एन' सैंड में पहुंचने वाली आखिरी शख्सियत थी, जहां बॉलीवुड के शानदार ट्रेडिशन के अनुसार उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा का 68 वां बर्थडे सेलिब्रेट किया जा रहा था। तब वह अपनी आने वाली फिल्म 'आर...राजकुमार' के लिए इंटरव्यू देने में मशगूल थी और उन्हें चेंज करने का मौका तक नहीं मिल सका। इसलिए सोनाक्षी सीधे पार्टी में पहुंची जो कि उनकी मां की ओर से आयोजित की गई थी। Dainikbhaskar.com से एक्सक्लूसिव बातचीत में शत्रुघ्न के बर्थडे गिफ्ट के सवाल पर सोनाक्षी ने कहा- ''पिछले साल मैंने डैड को मर्सडीज एसयूवी गिफ्ट की थी, लेकिन इस साल अपने बजट को देखकर तो मैं उन्हें ढेर सारा प्यार ही दे सकती हूं।''
पिछले साल की ही बात करें तो मीडिया ने अपनी आलोचना में सोनाक्षी के लेट शो को माफ कर दिया और उन्हें अमिताभ बच्चन से टाइम मैनेजमेंट की टिप्स लेने की सलाह दी। ठीक इससे पहले बिग बी ने मैरी कॉम की ऑटोबॉयोग्राफी 'अनब्रेकेबल' रिलीज की थी और शत्रुघ्न के बर्थडे डिनर पर पहुंचने से पहले काफी देर तक वर्ल्ड बॉक्सिंग और ओलिंपिक चैंपियन के साथ गुफ्तगू करते रहे। बावजूद इसके बिग बी ऑन टाइम थे, यहां तक कि पार्टी जब उनके बॉलीवुड के ही पुराने दोस्त की थी। उस दिन बिग बी के पास 'भूतनाथ रिटर्न्स' की शूटिंग के अलावा कोई दूसरी फिल्म भी प्रमोशन के लिए नहीं थी।
सोनाक्षी ने आज भी खुद को उसी स्थिति में पाया जब उनके पिता अपना 69वां जन्मदिन मना रहे थे। वह बीते शुक्रवार रिलीज हुई अपनी फिल्म 'एक्शन जैक्सन' के प्रमोशन में इधर-उधर मशगूल थीं। इतना ही नहीं इसके अलावा भी उन्हें अपनी जनवरी रिलीज 'तेवर' के प्रमोशन के लिए भी वक्त निकालना पड़ा। हालांकि, सोनाक्षी पर उनके पिता को गर्व है। वह कहते हैं कि उनके बर्थडे पर दो फिल्मों के तोहफे से बड़ा गिफ्ट उनकी बेटी और क्या दे सकती थी।
सोनाक्षी को जब पिछले साल की घटना याद दिलाई गई तो वह इस स्थिति को देखकर मुस्कुरा पड़ी। उनसे जब पूछा गया कि क्या उनके पिता उनकी फिल्मों को क्रिटिकली देखते हैं या फिर प्योर एंटरटेनमेंट के लिए? इस पर सोनाक्षी ने कहा- ''डैड मेरी फिल्मों को केवल मेरे लिए देखते हैं और इसके अलावा और कुछ नहीं! उन्हें मेरी सारी फिल्में पसंद हैं और मेरी परफॉरमेंस भी उन्हें पसंद आती हैं। वह सच में प्राउड फादर हैं। इतना ही नहीं सीक्रेटली वह मेरे सबसे बड़े फैन भी है, लेकिन कभी उन्होंने यह बात मुझसे जाहिर नहीं की।''
आगे पढ़ें वाइन से क्यों की सोनाक्षी ने शत्रुघ्न की तुलना...