(फाइल फोटो : सोनाली बेंद्रे)
हैदराबाद. हाल ही में खबर आई थी कि बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे के भाई और चाचा का सड़क हादसे में निधन हो गया है, लेकिन उनके परिवार ने इसे अफवाह करार दिया है। dainikbhaskar.com ने सोनाली की ननद श्रष्टि आर्य से इस बारे में बात की। उन्होंने बताया, "सुबह से ही लोग इस बारे में मुझसे पूछ रहे हैं, लेकिन यह खबर मात्र एक अफवाह है। सोनाली के भाई और चाचा सही-सलामत हैं, उनका कोई एक्सीडेंट नहीं हुआ है।"
क्या थी खबर :
खबर थी कि सोनाली के चाचा और भाई तिरुपति से कर्नाटक की ओर जा रहे थे। रास्ते में
कर्नाटक के मुलाबलिगी में हादसे में दोनों की मौत हो गई। घटना मंगलवार की बताई गई थी।