पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Sonam Is Playing Neerja Bhanot,” Says Ram Madhvani

राम माधवानी की अगली फिल्म में नीरजा भनोत बनेंगी सोनम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मशहूर एड फिल्ममेकर राम माधवानी ने इससे पहले 2002 में लेट्स टॉक नामक फिल्म बनाई थी, जो काफी चर्चित रही थी।
इसके बाद वे डेनमार्क की सीरीज़ पिनोजा का रीमेक बनाने वाले थे, जिसमें मुख्य भूमिका काजोल की थी लेकिन काजोल के इनकार के बाद यह प्राेजेक्ट खटाई में चला गया। इसे पीछे छोड़कर राम ने अपने नए प्राेजेक्ट की तैयारी शुरू कर दी है।

वे पैन एम फ्लाट्स की एयरहोस्टेस नीरजा भनोत पर फिल्म बनाने जा रहे हैं, जिन्होंने 1986 में अपने प्लेन के हाईजैक होने के बाद उसमें बैठे यात्रियों की जान बचाई थी।
राम बताते हैं, "नीरजा विपरीत परिस्थितियों में साहस का परिचय देने वाली महिला का प्रतीक हैं। जब मैंने आंखें बंद करके नीरजा की भूमिका के बारे में सोचा तो मुझे सोनम कपूर इसके लिए फिट लगीं। सांवरिया से मैं उनका फैन हूं और वे रोल को अच्छी तरह निभा लेंगी।'
WHO'S NEERJA BHANOT?
मुंबई की रहने वाली नीरजा भनोत का जन्म चंडीगढ़ में हुआ था। बचपन से हवा में उड़ना उनका सपना था, जो उनके एयरहोस्टेस बनने से पूरा हुअा।
5 सितंबर 1986 को पैन एम की फ्लाइट 73 को कराची में आतंकवादियों ने हाईजैक कर लिया। इसमें सवार यात्रियोंे की जान बचाते हुए उनकी जान गई। उन्हें मरणोपरांत अशोक चक्र दिया गया।