पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

घर में से चोरी हुआ सोनम कपूर का हीरों का हार, कीमत 5 लाख रुपए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

(फाइल फोटो : सोनम कपूर)

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर का हीरों का हार चोरी हो गया है। चोरी सोनम के बंगले से ही हुई है। हार की कीमत करीब 5 लाख रुपए बताई जा रही हैं। सोनम ने जुहू पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
खबरों के अनुसार सोनम और उनकी मां सुनीता 5 फरवरी को जुहू पुलिस थाने पहुंची थीं। अपनी कंप्लेंट में उन्होंने बताया कि 4 फरवरी को सोनम बांद्रा में एक पार्टी में गई थीं। इस दौरान उन्होंने हार और बाकी ज्वैलरी पहनी हुई थी। देर रात करीब 2 बजे जब वे लौटीं तो उन्होंने हाल ड्रावर में रख दिया, लेकिन दूसरे दिन उसे गायब पाया है।
सोनम के अनुसार, किसी पॉपुलर ज्वैलर ने उन्हें एंडोर्समेंट के लिए ज्वैलरी के 6 बॉक्स दिए थे। दूसरे दिन जब ज्वैलर का रिप्रिजेंटेटिव बॉक्स कलेक्ट करने आया तो उन्होंने 5 लाख रुपए की कीमत का एक डायमंड नेकलेस गायब पाया। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 380 के अंतर्गत मामला चोरी का मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

सीसीटीवी फूटेज की जांच कर रही है पुलिस

सोनम कपूर की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सोनम के बंगले के सीसीटीवी फूटेज खंगाल रही है। इसके अलावा बांद्रा में हुई उस पार्टी के फूटेज की जांच भी की जा रही है, जिसमें सोनम नेकलेस पहनकर गई थीं। पुलिस को अंदेशा है कि कहीं गलती से सोनम ने नेकलेस पार्टी में तो नहीं गिरा दिया। इतना ही नहीं, पुलिस घर के नौकरों और सोनम की लग्जरी कार के ड्राइवर से भी पूछताछ करेगी। कहा जा रहा है कि यदि हार नहीं मिलता है तो सोनम उसकी कीमत की रकम ज्वैलरी ब्रांड को देंगी।

'प्रेम रतन धन पायो' की शूटिंग में व्यस्त हैं सोनम

सोनम कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में सलमान खान लीड रोल में हैं। पिछले महीने रिलीज हुई उनकी फिल्म 'डॉली की डोली' को भी अच्‍छी तारीफ मिली है। यह फिल्म अरबाज खान ने निर्देशित की थी।