(SIIMA में परफॉर्म करती श्रेया सरन और अवॉर्ड लेने के बाद ब्रह्मानंदम)
मुबंई. साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड्स (SIIMA) के आखिरी दिन कई रंग देखने को मिले। इस इवेंट के आखिरी दिन जहां एक्ट्रेस श्रेया सरन की परफॉरमेंस ने सभी को आकर्षित किया, वहीं सेलेब्स के अंदाज भी चर्चाओं में रहे।
मलेशिया में दो दिवसीय इस इवेंट का समापन हो गया है। आखिरी दिन साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज फिल्म निर्देशक के. राघवेन्द्र राव को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया। श्रीदेवी और मेगास्टार चिरंजीवी ने उन्हें यह सम्मान दिया। इस दौरान के. राघवेन्द्र राव के सम्मान में हॉल में मौजूद सभी लोग खड़े हो गए।
इवेंट में जहां श्रीदेवी और चिंरजीवी एक-दूसरे से गुफ्तगू करते हुए नजर आए, वहीं एंकरिग कर रहे तेलुगु फिल्म अभिनेता राना डग्गूबाटी, श्रद्धा दास और नवदीप ने भी कॉमिक एक्ट किया। इसके अलावा अवॉर्ड फंक्शन में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कॉमेडियन ब्रह्मानंदम भी चर्चाओं में रहे।
आगे की स्लाइड्स में देखिए SIIMA में सेलेब्स के अंदाज और श्रेया सरन की परफॉरमेंस की चुनिंदा तस्वीरें...