(बाएं से: मुंबई एयरपोर्ट पर श्रीदेवी, खुशी और असिन)
मुंबई. मलेशिया में बीते दिनों आयोजित किए गए साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड्स (SIIMA) से सितारों के मुंबई लौटने का सिलसिला जारी है। रविवार को श्रीदेवी अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई।
SIIMA अवॉर्ड्स में बॉलीवुड के कई सितारे भी शिरकत करने पहुंचे थे। इनमें से कई सितारे ऐसे थे, जिनका साउथ फिल्म इंडस्ट्री से नाता रहा है। रविवार को इस इवेंट से मुंबई लौटी श्रीदेवी को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान श्रीदेवी के साथ उनका परिवार भी दिखा। श्रीदेवी जहां अपनी छोटी बेटी खुशी के साथ एयरपोर्ट से बाहर आई, वहीं उनकी दूसरी बेटी जाह्नवी अपने पापा बोनी कपूर के साथ एयरपोर्ट से बाहर निकली।
श्रीदेवी और उनके परिवार के अलावा अन्य सितारे भी रविवार को एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए। असिन अकेले ही एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई। असिन ने इस दौरान फोटोग्राफर्स को पोज भी दिए। इसके अलावा शकंर महादेवन और अदा शर्मा को भी स्पॉट किया गया।
आगे की स्लाइड्स में देखें अन्य तस्वीरें...