(जाह्नवी कपूर और मनीला संतोषी)
मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की स्टाइलिश बेटी जाह्नवी कपूर बुधवार रात जाह्नवी कपूर को मुंबई के सनी सुपर साउंड स्टूडियो के बाहर स्पॉट किया गया। बी-टाउन में इन दिनों यह चर्चा जोरों पर है कि जाह्नवी जल्द बॉलीवुड डेब्यू कर सकती हैं। जाह्नवी इन दिनों फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा को असिस्ट कर रही हैं।
जाह्नवी जिस ढंग से अपने फैशन और स्टाइल को कैरी करती है, उससे संदेह नहीं कि वह ग्लैमर वर्ल्ड में एंट्री के लिए तैयार बैठी है। जाह्नवी के फैशन के प्रति लगाव को इस दफा भी देखा गया। जाह्नवी ने ट्रेंडी फैशन को कैरी करते हुए हाई वेस्ट जींस और व्हाइट टीशर्ट पहनी हुई थी। इतना ही नहीं वह सनी सुपर साउंड स्टूडियो में बॉलीवुड डायरेक्टर राजकुमार संतोषी की वाइफ मनीला के साथ गुफ्तगू करती हुई नजर आई। जाह्नवी अक्सर अपनी मां श्रीदेवी के साथ बॉलीवुड की पार्टियों में देखी जाती रही हैं, जिससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि वह जल्द अपना बॉलीवुड डेब्यू कर सकती हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखें कुछ अन्य चुनिंदा तस्वीरें...