पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

Star Keeper Vipul Bhagat: ऐश्वर्या, आलिया की स्किन, शिल्पा के बाल अच्छे हैं'

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक रेड कारपेट इवेंट के लिए नेहा धूपिया को ग्लैमरस अंदाज़ में तैयार किया िवपुल भगत ने।
मुंबई के रहने वाले विपुल के लिए 27 साल पहले ग्लैमर इंडस्ट्री में मेकअप और हेयर स्टाइलिंग फील्ड में घुसना आसान नहीं था। जिस मुकाम पर वे आज हैं, उसके लिए उन्होंने बहुत से पापड़ बेले हैं।
बताते हैं, "सात साल तक मैंने इस इंडस्ट्री में बिना पैसों के काम किया, क्योंकि मेरा पैशन था इस इंडस्ट्री में काम करना। उन सालों में अपने सीनियर्स से काफी सीखा और फिर अकेले नाम कमाने निकल गया। मुंबई से बीकॉम करने के बाद मैं लंदन में मेकअप-हेयरस्टाइलिस्ट का कोर्स करने गया। वहीं से आने के बाद मेरा असली संघर्ष शुरू हुआ।'

विपुल की शुरुआत एडवरटाइजमेंट से हुई, फैशन शोज़ और फिल्में। फैशन शो से विपुल उस वक्त से जुड़े हैं जब सुष्मिता सेन, लारा दत्ता सभी मॉडलिंग करती थीं। इन्होंने प्रियंका चोपड़ा का सफर अपने सामने रैंप से स्क्रीन पर आते देखा है। ये मेकअप और हेयरस्टाइलिंग के जादू से पलभर में किसी भी चेहरे को चमका देते हैं।
बताते हैं, "इंडस्ट्री में इतने वक्त से काम कर रहा हूं कि आज सभी को मेरी काबिलियत के बारे में पता चल गया है। जब सेलेब्स फैशन शो, शूट या फिर एडवरटाइजमेंट के लिए फोन पर पूछते हैं कि मेकअप-हेयरस्टाइलिंग के लिए कौन है तो मेरा नाम सुनकर संतुष्ट हो जाते हैं। यह मेरी सबसे बड़ी कामयाबी है।'

सेलेब्स की स्किन और बालों को करीब से देखा है उन्होंने। बताते हैं, "श्रुति हसन के चेहरे को मेकअप की जरूरत नहीं है। एेश्वर्या आलिया की स्किन बहुत सॉफ्ट और अच्छी है। शिल्पा शेट्‌टी के बाल बेहद खूबसूरत हैं।'
वे जॉन अब्राहम, अर्जुन रामपाल के साथ भी काम कर चुके हैं। यही नहीं, सचिन तेंडुकलर के साथ उन्होंने दो साल काम किया। उनकी स्टेज अपीयरेंस से लेकर टीवी शो या एड शूट पर सचिन को हर मौके पर उन्होंने ही तैयार किया।

My clients
ऐश्वर्यारॉय बच्चन, काजोल, प्रिटी जिंटा, प्रियंका चोपड़ा, जेनेलिया देशमुख, नेहा धूपिया, आलिया भट्‌ट, यामी गौतम का मेकअप और हेयरस्टाइलिंग विपुल कई बार कर चुके हैं। अभी हाल ही में एक शूट पर आसिन का मेकअप किया था, तो मेकअप पूरा होने के बाद आसिन ने खुद को शीशे में देखा और शीशे की तरफ फ्लाइंग किस की, और बोलीं मैं ऐसा ही दिखना चाहती थी।