पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सनी फिर शुरू करेंगे 'भैय्याजी सुपरहिट' की शूटिंग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
'घायल वंस अगेन' के अच्छे प्रदर्शन के बाद सनी देओल नई चुस्ती के साथ अपनी अटकी फिल्मों को पूरी करने और रिलीज करवाने की कोशिशों में लगे हैं। जैसे 'मोहल्ला अस्सी' विवादों में फंसी थी और निर्माता के स्तर पर अटकी हुई थी। सनी ने हमसे बातचीत में कहा कि इसे जल्द ही रिलीज करवाएंगे।
अब ज्ञात हुआ है कि वे अपनी एक अन्य फिल्म 'भैय्याजी सुपरहिट' की शूटिंग फिर शुरू करेंगे। 'घायल वंस अगेन' की मेकिंग की वजह से इसे बंद कर दिया गया था। सनी ने सारा समय अपने बैनर की फिल्म को दे दिया था। कथित तौर पर मार्च से वाराणसी में सनी 'भैय्याजी..' का शेड्यूल शुरू करेंगे। इसमें वे एक आकांक्षी गैंगस्टर का रोल कर रहे हैं।
खबरें और भी हैं...