पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Sushant Singh Rajput Denies The News Of Quitting ‘Paani’

झूठी हैं शेखर कपूर की ‘पानी’ से निकाले जाने की खबर, फिल्म में होंगे सुशांत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फाइल फोटो : सुशांत सिंह राजपूत)
मुंबई. टीवी एक्टर से बॉलीवुड अभिनेता बने सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म ‘पानी’ से निकाले जाने की खबर को झूठी करार दिया है। उनका कहना है कि फिल्म ‘पानी’ में उनका दमदार रोल है। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ऐसी खबर थी कि फिल्म में हो रही देरी के चलते सुशांत सिंह राजपूत के हाथ से यह प्रोजेक्ट निकल गया है।
खबर का खंडन करते हुए सुशांत की प्रवक्ता ने बताया, “ हमें काफी हास्यास्पद लगा, जब खबर पढ़ी कि सुशांत को ‘पानी’ से निकाल दिया गया है और वह भी बेतुके कारणों से। जबकि खबर में कोई सच्चाई नहीं है। भले ही सुशांत का बॉलीवुड करियर अभी छोटा है, लेकिन उनका काम सभी ने देखा है। उन्होंने हाल ही में ‘डिटेक्टिव ब्वोम्केश बख्शी’ की शूटिंग पूरी की है और अब वे ‘पानी’ की तैयारी में लग गए हैं।”
बता दें कि निर्देशक शेखर कपूर करीब 13 सालों से ‘पानी’ बनाना चाहते थे, लेकिन बड़े बजट और स्टार कास्ट के कारण प्रोजेक्ट टलता गया। अब इस फिल्म को यशराज के बैनर तले बनाया जा रहा है, जो साल 2015 तक रिलीज हो सकती है।