पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Tennis Star Roger Federer Waiting To Watch Aamir Khan’s Upcoming Movie PK

टेनिस स्टार रोजर फेडरर देखना चाहते हैं आमिर की फिल्म 'पीके'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(टेनिस स्टार रोजर फेडरर संग टेनिस खेलते आमिर खान)
मुंबई. हाल ही में बॉलीवुड एक्टर आमिर खान टेनिस स्टार रोजर फेडरर संग इंटरनेशनल प्रीमियर टेनिस लीग के एक मैच के दौरान गुफ्तगू करते हुए नजर आए थे। अब खबर आ रही है कि स्विट्जरलैंड के टेनिस स्टार रोजर फेडरर भी आमिर खान की फिल्म 'पीके' देखना चाहते हैं।
फेडरर ने आमिर की फिल्म का पहला पोस्टर देखने के बाद कहा कि वह इस फिल्म को जरूर देखेंगे। इस फिल्म में आमिर का किरदार सस्पेंस बना हुआ है। इस किरदार में आमिर भोजपुरी बोलते नजर आएंगे।
गौरतलब है कि इंटरनेशनल प्रीमियर टेनिस लीग (आईपीटीएल) के तहत इंडिया आए फेडरर ने आमिर के साथ एक दोस्ताना टेनिस मैच भी सोमवार को खेला था। आमिर के प्रवक्ता के अनुसार, 'जब फेडरर और आमिर मिले तो स्विट्जरलैंड के दिग्गज खिलाड़ी ने 'पीके' के पोस्टर के बारे में आमिर से बात की।
फेडरर इस पोस्टर के पीछे की कहानी जानने को बेहद उत्सुक थे और उन्‍होंने कहा कि वह इस फिल्म को जरूर देखेंगे।' 'पीके' 19 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में आमिर खान के अलावा अनुष्का शर्मा, सुशांत सिंह राजपूत, संजय दत्त और बोमन ईरानी भी मुख्या भूमिका में नजर आएंगे।