पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

'द शौकीन्स' का Trailer रिलीज, देखें VIDEO

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(शौकीन का पोस्टर)
"तेरे बिन लादेन’ का निर्देशन करने वाले अभिषेक शर्मा की दूसरी फिल्म "द शौकीन्स’ का पहला बहु-प्रतीक्षित ट्रेलर आ गया है। इसमें तीन बुजुर्ग और एक जवां लड़की केंद्र में हैं। बुजुर्गों का किरदार पीयूष मिश्रा (गुलाल), अनुपम खेर और अन्नू कपूर (विकी डोनर) ने निभाया है। दिल्ली में रहते हैं। आती-जाती लड़कियों को ताकते रहते हैं, मौके ढूंढ़ते हैं, लेकिन जब ये हरकतें उनके लिए मुश्किल बनने लगती हैं तो मॉरिशस चले जाते हैं। यहां वे लीज़ा हेडन के किरदार से मिलते हैं।
फिल्म में अक्षय अपने ही रोल में हैं। लीज़ा की किरदार अक्षय की बड़ी फैन है और कहती है जो उसे इस फिल्मस्टार से मिलवा देगा उसके लिए वो कुछ भी करेगी। तीनों बुजुर्गों की आंखें यहां चमक जाती हैं। पूरी कहानी में हास्य बना दिखता है। पहले इस जवां लड़की का रोल नरगिस फखरी करने वाली थीं, लेकिन संभवत: रोल उन्हें उचित नहीं लगा। अक्षय कुमार की बिजनेस पार्टनर अश्विनी यार्डी ने फिल्म का सह-निर्माण किया है। इसकी रिलीज 7 नवंबर को प्रस्तावित है।
आगे की स्लाइड में देख सकते हैं 'द शौकीन्स' का ट्रेलर (वीडियो)