(मराठा मंदिर की टिकट खिड़की पर लगी रेट लिस्ट)
मुंबई. शाहरुख खान और काजोल स्टारर फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' ने शुक्रवार को मुंबई के मराठा मंदिर में प्रदर्शित होते 1000 सप्ताह पूरे कर लिए हैं। आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में नहीं यह रोमांटिक फिल्म 1995 में रिलीज हुई थी और तब से लगातार मराठा मंदिर में चल रही है।
'डीडीएलजे' सबसे ज्यादा चलने वाली हिंदी मूवी का रिकॉर्ड बना लिया है, लेकिन खास बात यह है कि पिछले दस साल से इसके टिकट की कीमत 20 रुपए से ऊपर नहीं गई है। 10 साल पहले भी इसके टिकट की अधिकतम कीमत 20 रुपए थी और आज भी इसकी अधिकतम कीमत 20 रुपए है।
यदि पिछले कुछ सालों के रिकार्ड्स पर नजर डालें तो एक दिलचस्प बात यह भी नजर आती है कि महंगाई के इस जमाने में इसके टिकट की कम से कम कीमत घटी ही है। जब 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' ने मराठा मंदिर में 10 साल पूरे किए थे, तब इसके टिकट की कीमत 16, 18 और 20 रुपए थी और आज इसकी कीमत 15, 17 और 20 रुपए है। ऐसा हम नहीं कह रहे, यह तो मराठा मंदिर की टिकट खिड़की का इतिहास बोल रहा है।
आगे की स्लाइड्स में आप भी देख सकते हैं, पिछले कुछ सालों में मराठा मंदिर की टिकट खिड़की पर लगी रेट लिस्ट...
नोट : मराठा मंदिर में रोज सुबह 11:30 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का शो रहता है और खबरों की मानें तो आज भी 60% सीट्स फुल रहती हैं।