'हीरोपंती’ के बाद टाइगर श्रॉफ की अगली फिल्म शुरू होने वाली है। इसका नाम पहले "हीर रांझा’ बताया गया था। निर्देशन "हीरोपंती’ वाले सब्बीर खान का ही है।
अब जानकारी है कि फिल्म का नाम बदलकर "बागी-द रिबेल’ हो गया है। टाइगर की यह फिल्म भी साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन हाउस की है।
साजिद ने टाइगर को "हीरोपंती’ के साथ लॉन्च किया था और उन्हें अपने बैनर की तीन फिल्मों की डील दी थी। ये फिल्म उसी डील का हिस्सा है।
बताया जा रहा है कि इसमें भी टाइगर का एक्शन अवतार होगा। पिछली फिल्म से उनका एक्शन यहां अलग होगा।