पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Trailer Out Of Ranveer Singh And Parineeti Chopra Movie Kill Dil

Trailer Out: एक्शन, ड्रामा और लव का कॉकटेल है 'किल दिल'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
('किल दिल' के एक सीन में रणवीर सिंह और गोविंदा)
मुंबईः रणवीर सिंह और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'किल दिल' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के ट्रेलर में इन दोनों के साथ अली जाफर और गोविंदा भी नजर आ रहे हैं। 2 मिनट 13 सेकंड के इस ट्रेलर में सभी स्टार्स को बराबरी से दिखाया गया है।
ट्रेलर में क्या है?
फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत अली जाफर के डायलॉग्स के साथ होती है। जिसके बाद रणवीर सिंह की एंट्री दिखाई गई है। रणवीर स्नाइपर गन चलाते दिखाई देते हैं। ट्रेलर में परिणीति पंजाबी में बात करती नजर आ रही हैं, वहीं गोविंदा छोटा सा डायलॉग 'बिना बोलो ले लेंगे' बोलते दिख रहे हैं। फिल्म के टाइटल की तरह रणवीर और अली गोलियां चलाते दिख रहे हैं। ट्रेलर की एंडिंग गोविंदा की हंसी और रणवीर के डायलॉग 'बच्चा पैदा कहीं भी हो, बनता वैसा ही है जहां बड़ा होता है' से होती है।
परिणीति-रणवीर का किसिंग सीन
ट्रेलर में ऐसे कोई बोल्ड सीन्स नहीं दिखाया गया है, लेकिन स्वीमिंग पूल के एक सीन में रणवीर-परिणीति लिप-लॉक करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, ये सीन्स एक सेकंड से भी कम ड्यूरेशन में खत्म हो जाता है। दूसरी तरफ परिणीति एक अन्य सीन में बाइक चलाती नजर आ रही हैं।
'किल दिल' का डायरेक्शन शाद अली ने किया है। फिल्म के प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा हैं और यशराज बैनर के तले बनी है। फिल्म 14 नवंबर, 2014 को रिलीज होगी।
आगे की स्लाइड्स पर देखें ट्रेलर की तस्वीरें और वीडियो...