पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Twitter War: Sonakshi Sinha Angry After A Fan Asks Her When Will You Show Your Body

जब फैन ने पूछा- बॉडी कब दिखाओगी? सोनाक्षी ने दिया करारा जवाब

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबई. सोनाक्षी सिन्हा एक ट्विटर फैन पर उस वक्त भड़क गईं, जब उसने लिखा, "सोनाक्षी सिन्हा आप कब हमें अपनी बॉडी दिखाओगी? कब आप बिकिनी पहनोगी।?" इस पर सोनाक्षी ने जवाब दिया, "अपनी मां या बहन से जाकर पूछो ऐसा घटिया सवाल और फिर बताओ वे क्या कहती हैं।" मामला रविवार (7 फरवरी) का है। सोनाक्षी ने डिलीट किया अपना ट्वीट...
बाद में सोनाक्षी ने अपना ट्वीट डिलीट करते हुए लिखा, "मैं अपना ट्वीट डिलीट कर रही हूं, क्योंकि उसने माफी मांग ली है। उम्मीद है वह और उसके जैसे सीख गए होंगे कि महिला का प्रोफेशन जो भी हो, लेकिन हमेशा उसका सम्मान करना चाहिए।"

सोमवार को एक महिला फैन ने किया पलटवार...

सोमवार को एक बार फिर सोनाक्षी सिन्हा उस वक्त चर्चा में आ गईं, जब एक फीमेल फैन ने उन्हें लेक्चर न देने की सलाह दे डाली। दरअसल, यह फैन उस मेल फैन का ही सपोर्ट कर रही थी, जिसने सोनाक्षी को बॉडी दिखाने को कहा था। अदिति गुप्ता नाम की इस फैन ने लिखा, "पैसों के लिए अपनी बॉडी बेचने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को हमें यह बताने की जरूरत नहीं कि किस बात पर शर्म करें।"
सोनाक्षी यहां भी जवाब देने से नहीं चुकीं। उन्होंने लिखा, "हमें। यानी आप यह कहना चाहती हैं कि आप उसकी कैटेगरी की हैं। आप महिला के नाम पर धब्बा हैं, जो इस तरह की घटिया लाइन शेयर कर रही हैं।"

आगे की स्लाइड्स में देख सकते हैं tweets...

खबरें और भी हैं...