पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Varun Dhawan And Sharddha Kapoor’s First Look In ABCD2

First Look: 'ABCD 2' में वेटर हैं वरुण और श्रद्धा हेयरड्रेसर, देखें PICS

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(वरुण धवन और श्रद्धा कपूर)
मुंबईः बॉलीवुड के फेमस कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा की फिल्म 'एबीसीडी 2' का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। ये फिल्म बीते साल आई 'एबीसीडी' का सीक्वल है। हालांकि, इस बार फिल्म में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर दिखाई देंगे।
खबरों की मानें तो फिल्म में वरुण वेटर और श्रद्धा हेयरड्रेसर के किरदार में नजर आएंगी। फर्स्ट लुक की दो तस्वीरें रिलीज हुई हैं, जिसमें से एक में वरुण वेटर के लुक में नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों साथ दिख रहे हैं। ये फिल्म डांस पर आधारित है, जिसके लिए दोनों ने रेमो डिसूजा के स्टूडियो में जाकर प्रैक्टिस भी की है।
फिल्म अगले साल 26 जून को रिलीज होगी। वरुण-श्रद्धा की पिछली सभी फिल्मों बॉक्स ऑफिस पर कामयाब रही हैं। ऐसे में इस फिल्म से भी दोनों को काफी उम्मीदें लगी हैं।
आगे की स्लाइड्स पर देंगे फर्स्ट लुक की तस्वीरें...