(फाइल फोटो : वरुण धवन)
पहले "स्टूडेंट ऑफ द ईयर’की को-स्टार
आलिया भट्ट के साथ वरुण धवन का अफेयर चर्चा में रहा। इसके बाद वे बचपन की दोस्त नताशा दलाल के साथ दिखने लगे। हालांकि उनसे रिश्ते को अब भी स्वीकारते नहीं हैं। कहते हैं, "जब मैं किसी लड़की को लेकर सीरियस हो जाऊंगा तब खुद बता दूंगा। मुझे लगता है यह तभी हो पाएगा जब मैं शादी करूंगा।'
बार-बार अपने लिंक-अप को लेकर आती खबरों पर वरुण कहते हैं, "स्टूडेंट ऑफ द ईयर के समय लिंक अप की शुरुआती बातों पर हम प्रतिक्रिया नहीं दे पाते थे, क्योंकि हम नए थे। अब मुझे तीन साल हो गए हैं। सब समझता हूं। मैं एक्टर के तौर पर पहचान बनाना चाहता हूं, न कि इस तरह से कि मैंने इस हीरोइन को डेट किया है, उसे। मैं इन खबरों को अनदेखा करता हूं।’
उनका कहना है कि मीडिया में कुछ (अफेयर की खबरें) आता है तो पैरेंट्स पर इसका बहुत असर पड़ता है। वरुण कहते हैं, "मेरे ही नहीं चार-पांच अन्य परिवारों पर भी एक खबर का असर पड़ता है। हम भले ही फिल्मी फैमिली हैं लेकिन मेरे घरवालों की सोच भी अन्य आम परिवार की तरह हैं। लड़कों के बारे में आप कुछ भी कह दो, कुछ हद तक हम संभाल लेते हैं लेकिन लड़कियों के परिवार पर जो बीतती है भले ही वे एक्ट्रेस हैं, उसको कोई नहीं समझ पाता।’