पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Veteran Actress Sadhana Hospitalised; Condition Critical?

मुंह के कैंसर से पीड़ित बॉलीवुड एक्ट्रेस साधना की हालत नाजुक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फाइल फोटो : साधना)
मुंबई. अपने जमाने की फेमस एक्ट्रेस साधना मुंबई के के जे सोमैय्या हॉस्पिटल में भर्ती हैं। खबर है कि उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
गौरतलब है कि साधना को मुंह का कैंसर है। सूत्र बताते हैं कि साधना को लगातार इंटरनल ब्लीडिंग हो रही है और डॉक्टर्स ने उनकी हालत को नाजुक बताया है। हालांकि, अभी तक साधना के परिवारवालों और हॉस्पिटल की ओर से इसकी को आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
बता दें कि 73 वर्षीय साधना 1960 और 70 के दशक में टॉप की एक्ट्रेस रह चुकी हैं। 1955 में वे पहली बार राजकपूर स्टारर फिल्म 'श्री 420' के सॉन्ग 'मुड़-मुड़ के न देख मुड़-मुड़ के' में कोरस गर्ल के रूप में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने 'लव इन शिमला' (1960), 'प्रेम पत्र' (1962), 'राजकुमार' (1964), 'आप आए बहार आई' (1971), 'हम सब चोर हैं' (1973) और 'छोटे सरकार' (1974) जैसी कई फिल्मों में शानदार रोल निभाए हैं।