पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Filmmaker Vidhu Vinod Chopra's Hollywood Film 'Broken Horses's First Look Release

विधू विनोद चोपड़ा की हॉलीवुड फि‍ल्‍म 'ब्रोकन हॉर्सिस' का फर्स्ट लुक रिलीज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
( विधू विनोद चोपड़ा की पहली हॉलीवुड फिल्‍म 'ब्रोकन हॉर्सिस' का फर्स्ट लुक)
मुंबई. बॉलीवुड फिल्ममेकर विधू विनोद चोपड़ा की पहली हॉलीवुड फिल्‍म 'ब्रोकन हॉर्सिस' का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। दिलचस्प बात यह है कि पहली बार कोई भारतीय फिल्मकार किसी हॉलीवुड फिल्‍म के डायरेक्‍टर, प्रोड्यूसर और लेखक हैं।

'3 इडियट्स', 'मुन्‍नाभाई' सीरीज फिल्‍में, 'मिशन कश्‍मीर', 'परिंदा' और '1942 अ लव स्टोरी' जैसी कई बेहतरीन फिल्‍में बना चुके विधू अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट को लेकर खासे उत्साहित हैं। 'ब्रोकन हॉर्सिस' नाम की यह फिल्‍म यूएस-मैक्सिको बॉर्डर पर गैंग वॉर की कहानी पर बेस्ड है। इस थ्रि‍लर फि‍ल्‍म की कहानी विधू विनोद चोपड़ा और अभिताज जोशी ने लिखी है। इस फिल्‍म के बारे विधू ने बात करते हुए कहा कि एक हॉलीवुड फिल्‍म को बनाना मेरे लिए बेहद चुनौतीपूर्ण है, यह पहली बार है कि‍ कोई भार‍तीय पहली बार किसी हॉलीवुड फिल्‍म का को राइटर, प्रोड्यूसर और डायरेक्‍टर है। लेकिन यह चुनौती मेरे लि‍ए एक मजेदार अनुभव बन गया है।
उन्होंने कहा - ''मैं फॉक्‍स स्‍टार स्‍टू‍डियो का शुक्रगुजार हूं जिन्‍होंने इस फिल्‍म को भारत में प्रमोट और डिस्‍ट्रीब्‍यूट करने का फैसला किया।'' फिल्‍म 'ब्रोकन हॉर्सिस' की स्‍टार कास्‍ट में 'द जज' और 'मेन इन ब्‍लैक' जैसी कई बेहतरीन फिल्‍मों के एक्‍टर विनसेंट डि‍'ऑनोफरीओ नजर आएंगे।