पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

इस तमिल फिल्म का खतरनाक ट्रेलर दे रहा हॉलीवुड को टक्कर, देखें PIX

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
('आई' के एक सीन में विक्रम का वेयरवुल्फ रूप)
मुंबई. दक्षिण भारतीय फिल्मों को लेकर हमेशा ही हिंदी भाषी सिनेप्रेमियों में अलग सी उत्सुकता देखने को मिलती है, फिर चाहे वह स्पेशल इफेक्ट्स के बेहतरीन समायोजन से फाइट सीन हो या फिर साउथ के स्टार्स का फास्ट बीट्स पर डांस। ऐसी ही एक और फिल्म साउथ में इन दिनों 'आई' (I) नाम से बन रही है। इन दिनों इस फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम निपटाया जा रहा है।
तमिल फिल्मों के मशहूर डायरेक्टर शंकर इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। शंकर इससे पूर्व रजनीकांत स्टारर 'एंथिरन' (हिंदी में रोबोट), 'शिवाजी: द बॉस', 'नायक', 'इंडियन', 'ब्वॉयज' 'अन्नियान' (अपरिचित) और 'ईराम' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। 'आई' फिल्म पर पिछले दो सालों से काम चल रहा है। इस फिल्म के ऑडियो लॉन्च पर बीते सोमवार को हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता आर्नोल्ड श्वार्जनेगर भी चेन्नई पहुंचे थे और उन्होंने शंकर के साथ काम करने की इच्छा जताई।
'आई' में तमिल फिल्मों के चर्चित अभिनेता विक्रम मुख्य भूमिका में होंगे। विक्रम और शंकर इससे पूर्व 'अन्नियान' (अपरिचित) में साथ काम कर चुके हैं। इसके अलावा ऐमी जैक्सन और उपेन पटेल भी फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में हैं। शंकर की पिछली कुछ फिल्मों को देखें तो तकनीक के लिहाज से वह हॉलीवुड फिल्मों से कहीं भी कमतर नहीं हैं।
शंकर के निर्देशन में बनी फिल्म 'एंथिरन' (रोबोट) तमिल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इस रिपोर्ट में हम आगे बता रहे हैं कि कैसे हॉलीवुड की अलग-अलग फिल्मों जैसे 'हैरी पॉटर', 'एवेंजर्स', 'एक्स मैन' सीरीज, 'लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' और 'पैसेफिक रिम' जैसी फिल्मों में काम कर चुके टेक्निशियन शंकर की 'आई' को हॉलीवुड की फिल्मों को टक्कर देने के लिए तैयार कर रहे हैं। फिल्म के विजुअल इफेक्ट से लेकर मेकअप तक में बहुत बारीकी से काम किया गया है।
वेटा वर्कशॉप का मेकअप
आई के कैरेक्टर्स को न्यूजीलैंड की मशहूर मेकअप कंपनी वेटा वर्कशॉप ने तैयार किया। वेटा वर्कशॉप 'लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' और 'हॉबिट' के कैरेक्टर्स का मेकअप कर चुके हैं। वेटा के रिचर्ड टेलर और पीटर जैक्सन को आई में विक्रम के कैरेक्टर को स्पेशल मेकअप के लिए हायर किया गया और नतीजा सबके सामने हैं (ऊपर दी गई तस्वीर में विक्रम का यह मेकअप वेटा वर्कशॉप का ही कमाल है)

आगे की स्लाइड में तस्वीरों संग देखें हॉलीवुड फिल्मों की कौन सी टीम किस सेक्शन में कर रही काम और आखिरी स्लाइड में देखें ट्रेलर...