पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

'आई' में ऐसा होगा 'अपरिचित' के हीरो का लुक, हिंदी में भी होगी फिल्म डब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
('आई' में एक्टर विक्रम का लुक)

मुंबई. तमिल फिल्म निर्देशक शंकर की आने वाली फिल्म 'आई' (I) को लेकर जितनी उत्सुकता तमिल सिनेप्रेमियों में बनी हुई है, उतनी ही शंकर और अभिनेता विक्रम की फिल्मों से परिचित हिंदी सिनेप्रेमियों की भी बनी हुई है। फिल्म हिंदी में भी डब की जाएगी।
'आई' को लेकर ताजा खबर यह आ रही है कि जल्द इस फिल्म के हिंदी ऑडियो लॉन्च की तैयारियां की जा रही हैं। फिल्म के तमिल ऑडियो लॉन्च पर हॉलीवुड के एक्शन हीरो आर्नोल्ड श्वार्जनेगर चेन्नई पहुंचे थे। आर्नोल्ड ने शंकर के काम को देखते हुए उनके साथ भविष्य में काम करने की भी इच्छा जताई है। अब यह चर्चा जोरों पर है कि फिल्म के हिंदी ऑडियो लॉन्च पर हॉलीवुड के एक और एक्शन हीरो सिल्वेस्टर स्टेलोन मुंबई पहुंच सकते हैं।
'आई' को आस्कार रविचंद्रन के आस्कार फिल्म्स बैनर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म के गाने ए.आर. रहमान ने कंपोज किए हैं। विक्रम और एमी जैक्सन अभिनीत इस फिल्म को बनने में 2 साल का वक्त लगा है। फिल्म दीपावली के मौके पर रिलीज हो रही है।

जीनियस डायरेक्टरों में होती है शंकर की गिनती
फिल्म निर्देशक शणमुगम शंकर की गिनती भारत के जीनियस डायरेक्टरों में की जाती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक शंकर भारत के सबसे महंगे डायरेक्टर हैं। शंकर को 'एंथिरन' (रोबोट), 'शिवाजी: द बॉस', 'नानबन' (3 इडियट्स की रीमेक), 'अन्नियान' (अपरिचित) जैसी तमिल फिल्मों का निर्देशन करने के साथ ही 'नायक' और 'द जेंटेलमैन' जैसी हिंदी फिल्मों के निर्देशक के तौर पर भी पहचाना जाता है।
रोल को लेकर समझौता नहीं करते विक्रम
'आई' में लीड रोल अदा कर रहे अभिनेता विक्रम को हिंदी सिनेप्रेमी उनकी फिल्म 'अन्नियान' (हिंदी में अपरिचित) के जरिए अच्छे से पहचानते हैं। इसके अलावा विक्रम मणीरत्नम की फिल्म 'रावण' में भी नेगेटिव रोल 'वीरय्या' के किरदार में नजर आ चुके हैं। विक्रम अपनी फिल्मों में अपने किरदार और डिफरेंट लुक के लिए पहचाने जाते हैं। विक्रम की कुछ प्रमुख फिल्मों में 'सेथू', 'दीवा थिरुमागल', 'पिठामगन', 'सामे', 'काशी' और 'डेविड' भी शामिल हैं।
आगे की स्लाइड में देखिए 'आई' की कुछ अन्य चुनिंदा तस्वीरें...