हाल ही में उन्होंने अपनी टीवी सीरीज "पुकार’ निर्देशक देवेन भोजानी के साथ हिमाचल प्रदेश के मनाली में शूट की। वहां की
खूबसूरत वादियों और स्थानीय लोगों के व्यवहार की विपुल शाह तारीफ करते नहीं थकते।
मनाली उनकी फेवरेट जगह है। पिछली फिल्म ‘कमांडो’ की शूटिंग भी उन्होंने वहीं की। विपुल बताते हैं, "कमांडो की शूटिंग के दौरान काफी वक्त बिताया। आज तक वहां से रिश्ता कायम है।
उस दौरान जिन लोगों ने सहयोग दिया वे पुकार के दौरान भी मिलने आए।’ इन लोगों में उन्होंने एक बच्चे का खास जिक्र किया।