मुंबई. अपकमिंग फिल्म 'डॉली की डोली' का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है। ट्रेलर के अनुसार,
सोनम कपूर ने इस फिल्म में एक लुटेरी दुल्हन का किरदार निभाया। एक ऐसी दुल्हन जो लोगों में अपने प्रेम जाल में फंसाती है और सुहागरात के दिन ही सबको बेहोशी की दवा देकर लूटकर चली जाती है।
गौरतलब है कि अभिषेक डोगरा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को अरबाज खान ने प्रोड्यूस किया है। पुलकित सम्राट, राजकुमार राव और वरुण शर्मा ने भी अहम भूमिका निभाई है। फिल्म 23 जनवरी को रिलीज होने जा रही है।
अगली स्लाइड में देखें 'डॉली की डोली' का ट्रेलर