(शादी के दौरान मान्यता की मांग भरते संजय दत्त)
मुंबई. संजय दत्त और मान्यता दत्त की शादी को 7 साल पूरे हो गए हैं। खबर है सातवीं वेडिंग एनिवर्सरी के मौके पर मान्यता दत्त संजू बाबा से मिलने जेल जाएंगी।
सूत्रों के अनुसार, 'मान्यता हर महीने एक बार संजय दत्त से मिल सकती हैं और इस महीने उन्होंने शादी की सालगिरह की तारीख को चुना। उन्होंने परमिशन के लिए अर्जी लगाई है और संभव है कि इसे मंजूर कर लिया जाए।'
मान्यता संजय दत्त से मिल तो सकती हैं, लेकिन वे किसी तरह का तोहफा उन्हें जेल में नहीं दे सकतीं। यही वजह है कि सालगिरह के मुबारक मौके पर भी उन्हें संजू बाबा से खाली हाथ ही मिलना पड़ेगा।
बता दें कि संजय दत्त और मान्यता ने 11 फरवरी 2008 को शादी की थी। यह शादी हिंदू रीति रिवाज से हुई थी। उनके और संजू बाबा के दो जुड़वां बच्चे (बेटा शाहरान और बेटी इकरा) हैं।
आगे की स्लाइड्स में देख सकते हैं संजय दत्त और मान्यता की शादी की कुछ फोटोज...