पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • What Scared Off Imran Khan And Wife Avantika Malik?

इवेंट में बोले इमरान, 'बेटी को लगता है टीका तो घबरा जाते हैं मैं और पत्नी'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(अभिनेता इमरान खान पत्नी अवंतिका के साथ)
मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान की पत्नी अवंतिका एनजीओ 'हेल्पिंग हेंड्स' से जुड़ गई हैं। गुरुवार को मुंबई में आयोजित एक इवेंट में उन्होंने इस बात का एलान किया। अभिनेता इमरान आमिर खान के भांजे हैं।
इस मौके पर दोनों ने कई बातें शेयर कीं। इमरान ने बेटी इमारा को टीका लगने की बात यहां बताते हुए कहा, "बेटी को जब टीका लग रहे थे तो इमारा ने रोना शुरू कर दिया था। ऐसे में हम दोनों काफी चिंतित हो गए थे। अवंतिका और मैं दोनों एक कोने में जाकर खड़े हो गए थे।" अवंतिका ने बताया कि इमरान वैसे काफी मजबूत हैं, लेकिन जब बात बेटी की आती है तो वो काफी कमजोर हो जाते हैं।
इमारा का जन्म 9 जून, 2014 को हुआ था। इमरान ने 10 साल के रिलेशनशिप के बाद 2011 में गर्लफ्रेंड अवंतिका मलिक से शादी की थी। अवंतिका प्रेगनेंट हुईं तब इमरान ने किसी फिल्म की शूटिंग नहीं की थी।
आगे देखें इस इवेंट में पहुंचे इमरान-अवंतिका की तस्वीरें...