पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Yash Raj Studio Decorated For DDLJ Celebration

'DDLJ' के 1000 सप्ताह का जश्न, कुछ यूं सजाया गया है यशराज स्टूडियो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(DDLJ के सेलिब्रेशन के लिए सजा यशराज स्टूडियो)
मुंबई. शाहरुख खान और काजोल स्टारर फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' (DDLJ) को मुंबई के मराठा मंदिर में प्रदर्शित होते 1000 सप्ताह पूरे हो गए हैं। इस मौके पर फिल्म की यूनिट काफी एक्साइटेड है और उन्होंने एक ग्रैंड सेलिब्रेशन यश राज स्टूडियो, मुंबई में रखा है।
सेलिब्रेशन के लिए पूरे स्टूडियो को DDLJ के पोस्टरों और लाइटिंग से सजाया गया है। गौरतलब है कि 19 अक्टूबर 1995 को 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' रिलीज हुई थी और तब से यह फिल्म सिंगल स्क्रीन थिएटर मराठा मंदिर में चल रही है। इस फिल्म से आदित्य चोपड़ा ने बतौर निर्देशक फ़िल्मी दुनिया में कदम रखा था।

(यह भी पढ़ें : शाहरुख-काजोल ने मनाया DDLJ के 1000 सप्ताह का जश्न, देखें PHOTOS )

फिल्म में शाहरुख-काजोल के अलावा अनुपम खेर, मंदिरा बेदी, अमरीश पुरी, परमीत सेठी और पूजा रूपारेल भी अहम भूमिका में थे।
आगे की स्लाइड्स में देख सकते हैं DDLJ के सेलिब्रेशन के लिए सजा यशराज स्टूडियो...