पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Yes, I Am A Woman And I Have Cleavage : Deepika Padukone

अपने बारे में ऐसी खबर देख लाल हुईं दीपिका, अंग्रेजी अखबार को दी चुनौती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फाइल फोटो : दीपिका पादुकोण।)

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण उस समय गुस्से में लाल हो गईं, जब उन्होंने ट्विटर पर एक तस्वीर देखी, जिसमें उनके क्लीवेज दिखाई दे रहे थे। दरअसल, यह तस्वीर एक लीडिंग अंग्रेजी डेली द्वारा शेयर की गई खबर में थी, जो खासतौर से उनके क्लीवेज पर ही फोकस कर बनाई गई थी।
खबर देखने के बाद दीपिका भड़क गईं और गुस्से में उन्होंने खबर छापने वाले मीडिया को साफ-साफ चुनौती दे डाली, उन्होंने ट्वीट किया, "जी हां, मैं एक महिला हूं और मेरे पास ब्रेस्ट और क्लीवेज हैं। आपको कोई प्रॉब्लम?"
इतना ही नहीं, उन्होंने उपर्युक्त न्यूज वेबसाइट को दो टूक शब्दों में यह भी कहा कि यदि वे महिलाओं का सम्मान नहीं कर सकते तो उन्हें महिला सशक्तिकरण की बातें नहीं करनी चाहिए। बता दें कि दीपिका ने ये सभी ट्वीट अपनी फिल्म 'फाइंडिंग फैनी' के ट्विटर अकाउंट से किए हैं।
क्या है मामला :
करीब एक साल पहले दीपिका पादुकोण अनाइता श्रॉफ अदजानिया द्वारा डिजाइन की गई लो कट ड्रेस पहनकर अपनी फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' का ट्रेलर लॉन्च करने पहुंची थीं। इसी दौरान एक लीडिंग मीडिया हाउस ने उनकी क्लीवेज वाली तस्वीरें क्लिक कर न्यूज बना दी, जो हाल ही में दीपिका ने देखी तो उन्हें बहुत बुरा फील हुआ।
फैन्स ने भी किया दीपिका का सपोर्ट :
पूरे घटनाक्रम में दीपिका के फैन्स उन्हें सपोर्ट करते नजर आए। दीपिका ने क्लीवेज वाली खबर पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया तो करीब 60 मिनट के अंदर लगभग 1550 लोगों ने इसे रिट्वीट किया और न्यूज पब्लिश करनी वाली वेबसाइट से जवाब मांगा।
आगे की स्लाइड्स में देख सकते हैं दीपिका पादुकोण के और उनके समर्थन में 'फाइंडिंग फैनी' के डायरेक्टर होमी अदजानिया और फिल्म प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी के ट्वीट्स...