पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Actress Yogita Dandekar Alleges Assault By Businessman

इस एक्ट्रेस को बिजनेसमैन ने ड्राइवर संग सड़क पर पीटा, देखते रहे सब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

(एक्ट्रेस योगिता दांडेकर)

मुंबई: मधुर भंडारकर की 'ट्रैफिक सिग्नल' में काम कर चुकी बॉलीवुड एक्ट्रेस योगिता दांडेकर के साथ शुक्रवार एक बिजनेसमैन ने सड़क पर मारपीट कर दी। इस दौरान बिजनेसमैन के ड्राइवर ने भी इस एक्ट्रेस के साथ मारपीट की। घटना के वक्त किसी किसी ने इस एक्ट्रेस की मदद नहीं की। हालांकि, बाद में पुलिस ने तीनों को पुलिस स्टेशन ले जाकर पूछताछ की।
पुलिस के अनुसार अभिनेत्री योगिता दो दिन पहले अपने जुहू स्थित घर की ओर जा रही थी। आरोपी व्यापारी हंसराज सुराना की गाड़ी उनके आगे थी। गाड़ी सुराना का ड्राइवर कृष्ण कुमार चला रहा था। सुराना का कहना था कि योगिता की गाड़ी ने उनकी गाड़ी को पीछे से ठोकर मार दी। हालांकि, योगिता इससे इनकार कर रही है। योगिता का आरोप है कि सुराना और उसके ड्राइवर ने उनकी पिटाई की और गाड़ी से बाहर खींच लिया। इस बीच कई लोग तमाशा देख रहे थे।
योगिता ने भी आरोपियों को तब तक जाने नहीं दिया जब तक वहां पुलिस की एक टीम नहीं पहुंच गई। सांताक्रूज पुलिस ने आरोपी व्यापारी हंसराज सुराना और उसके ड्राइवर कृष्ण कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ मारपीट और छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। कोर्ट में पेशी के बाद पुलिस हिरासत में भेजा गया था जहां से वे जमानत हासिल करने में कामयाब हो गए।

आगे की स्लाइड्स पर देखें इस एक्ट्रेस की तस्वीरें...