मुंबई. बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्टनिस्ट
आमिर खान की फिल्म 'थ्री इडियट्स' को 37वें जापान अकादमी अवार्ड के सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म वर्ग में नामांकित किया गया है।
बताया जाता है कि विदेशी भाषा की फिल्मो में 'थ्री इडियट्स' का मुकाबला कैप्टन फिलिप्स,ग्रैविटी,लेस मिजरेबल्स और जैंगो अनचेंड जैसी फिल्मों से होगा। अवार्ड समारोह का वितरण टोक्यो में 10 मार्च को किया जायेगा। जापान में 'थ्री इडियट्स पिछले वर्ष जून में प्रदर्शित हुई थी।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2009 में प्रदर्शित राजकुमार हिरानी निर्देशित और विदु विनोद चोपड़ा निर्देशित फिल्म थ्री इडियट में आमिर खान के अलावा
करीना कपूर ,आर.माधवन , बोमन इरानी और शरमन जोशी की मुख्य भूमिकायें थी। यह फिल्म भारत में 200 करोड़ रूपये कमाने वाली पहली फिल्म थी।