पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 40 Lakh Spent On Security For On The Sets Of Jazbaa?

'जज्बा' की शूटिंग: ऐश को मिले 12 गार्ड्स, सिक्यूरिटी पर 40 लाख खर्च

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुंबई. ऐश्वर्या राय बच्चन करीब पांच साल बाद बड़े परदे पर वापसी के लिए तैयार हैं। वे इन दिनों डायरेक्टर संजय गुप्ता की फिल्म 'जज्बा' की शूटिंग कर रही हैं। इस दौरान उन्हें कड़ी सुरक्षा दी जा रही है। सूत्रों के अनुसार, संजय गुप्ता ऐश और कास्ट मेंबर्स की सुरक्षा के मद्देनजर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते और उन्होंने 40 लाख रुपए सिर्फ सिक्युरिटी अरेंजमेंट पर खर्च किए हैं।

सूत्रों की मानें तो सिर्फ ऐश्वर्या को 12 बॉडीगार्ड्स दिए गए हैं। इतना ही नहीं, ऐश की वैनिटी वैन भी सुरक्षा गार्ड्स से लैश है। इसके अलावा, सेट पर ऐश के फैन द्वारा फोटोग्राफी रोकने के लिए भी सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। चूंकि, फिल्म की शूटिंग मुंबई से बाहर चल रही है और मेकर्स नहीं चाहते कि ऐश को अपने क्रेजी फैन्स के कारण परेशानियों का सामना करना पड़े।

रोनित रॉय की सिक्युरिटी एजेंसी की हायर

सूत्रों पर यकीन करें तो संजय गुप्ता ने 'जज्बा' की शूटिंग के दौरान रोनित रॉय की सिक्युरिटी एजेंसी को हायर किया है। बताया जा है कि वे पहले वाली एजेंसी से संतुष्ट नहीं थे, जिसके चलते उन्होंने इसे बदलने का फैसला लिया।

आगे की स्लाइड्स में देख सकते हैं 'जज्बा' की शूटिंग के दौरान ऐश्वर्या की कुछ फोटोज....