पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई। 65वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में श्रीदेवी को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया है। यह अवॉर्ड उनकी लास्ट रिलीज फिल्म 'मॉम' के लिए मिला है। बता दें कि फरवरी में श्रीदेवी का निधन हो गया था। वैसे, श्रीदेवी ने 1967 में महज 4 साल की उम्र से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। वैसे, बॉलीवुड और साउथ फिल्मों की बात करें तो ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने काफी कम उम्र में ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। इनमें श्रीदेवी के अलावा तमन्ना और रंभा का नाम भी है। श्रीदेवी ने तो महज 13 साल की उम्र में बतौर एक्ट्रेस काम शुरू कर दिया था। उनके अलावा रम्या कृष्णन भी इतनी ही उम्र में फिल्मों में आ गई थीं।
इस पैकेज में हम बता रहे हैं साउथ की ऐसी एक्ट्रेसेस के बारे में, जिन्होंने छोटी उम्र से ही फिल्मों में एक्टिंग शुरू कर दी थी। इनमें से कई तो साउथ की टॉप हीरोइन भी रहीं। नजर डालते हैं कुछ ऐसी ही एक्ट्रेसेस पर...
श्रीदेवी
करियर शुरू - 13 साल की उम्र में
फिल्म - मुंदरू मुदिची (तमिल)
श्रीदेवी ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काफी छोटी उम्र से ही काम शुरू कर दिया था। 1967 में डायरेक्टर एमए थिरुमुगम की फिल्म ‘थुनायवन’ से फिल्मों का सफर शुरू करने वाली श्रीदेवी तब महज 4 साल की थीं। ये तमिल फिल्म 1969 में रिलीज हुई। वैसे, बतौर एक्ट्रेस उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 13 साल की उम्र में 1976 में आई तमिल फिल्म 'मुंदरू मुदिची' से की। श्रीदेवी तेलुगु फिल्मों की टॉप हीरोइन रह चुकी हैं।
तमन्ना भाटिया
करियर शुरू - 15 साल की उम्र में
फिल्म - चांद सा रोशन चेहरा
साउथ और बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकीं तमन्ना ने अपने करियर की शुरुआत 2005 में आई फिल्म 'चांद सा रोशन चेहरा' से की थी। 21 दिसंबर, 1989 को मुंबई में जन्मीं तमन्ना भाटिया ने साउथ के बड़े स्टार्स अजीत, विजय, सूर्या, कार्ति, धनुष, पवन कल्याण, महेश बाबू, नागार्जुन, अलु अर्जुन, रामचरण, रवि तेजा, और प्रभास के साथ काम कर चुकी हैं। तमन्ना ने बॉलीवुड में सैफ अली खान, अजय देवगन, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह के साथ भी काम किया है। तमन्ना को बाहुबली में उनके रोल के लिए जाना जाता है।
आगे की 15 स्लाइड्स में, साउथ की बाकी एक्ट्रेसेस जो कम उम्र में ही बन गईं हीरोइन...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.