पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

करोड़ों की संपति के मालिक थे विनोद खन्ना, बंगले में खड़ी रहती थीं 7 लग्जरी कारें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुंबई। शुक्रवार को दिल्ली में 65वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का ऐलान किया गया। पुरस्कारों की घोषणा करते हुए कमेटी के चेयरमैन शेखर कपूर ने बताया कि विनोद खन्ना को मरणोपरांत दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। बता दें कि 27 अप्रैल 2017 को 71 साल की उम्र में ब्लैडर कैंसर से विनोद खन्ना का निधन हो गया था। 2014 लोकसभा चुनाव में नॉमिनेशन के समय दिए एफिडेविट में उन्होंने अपनी कुल प्रॉपर्टी 66.92 करोड़ रुपए बताई थी। करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक...

 


- खन्ना ने नामांकन पत्र के साथ अपनी ​प्रॉपर्टी की जानकारी देते हुए बताया था कि उनके नाम 31.21 करोड़ रुपए और उनकी पत्नी कविता खन्ना और दो बेटियों के नाम 35.71 करोड़ ​रुपए की ​प्रॉपर्टी है।
- इनके अलावा उन्होंने म्यूचुअल फंड और कई कंपनियों में 7.37 करोड़ रुपए इन्वेस्ट कर रखे थे।


7 लग्जरी कारों के ​​मालिक थे विनोद खन्ना...
- 2014 में दिए एफीडेविट में विनोद खन्ना ने बताया था कि उनके पास 7 कारें हैं।
- इनमें BMW की 520D मॉडल सबसे महंगा था। एफिडेविट में उन्होंने इसकी कीमत 39 लाख 21 हजार से ज्यादा बताई थी।
- इसके अवाला उनके पास volkswagen की passat, एल्टिस, दो इनोवा, महिन्द्र की XUV और रेवा जैसी कारें थीं।


बेटे अक्षय खन्ना को उधार दिए 23.25 लाख...
- इसके साथ ही उन्होंने बेटे अक्षय खन्ना को 23.25 लाख ​रुपए उधार दे रखे हैं।
मुंबई में 30 करोड़ की जमीन...
- विनोद खन्ना के पास पठानकोट के तरेली गांव में एक करोड़ रुपए की गैर कृषि योग्य जमीन थी।
- इसके अलावा मुंबई में मालाबार हिल्स में 2508 वर्गफुट का घर, जिसकी कीमत 30 करोड़ ​रुपए है।
- कल्याण में 5.50 लाख रुपए, महाराष्ट्र के पोइनाड में 4.25 करोड़ ​रुपए का फार्म हाउस और पठानकोट में 41 लाख रुपए की कीमत का घर है।
- इसके साथ ही उन्होंने अपने ऊपर 1.22 करोड़ ​रुपए की उधारी और 2012-13 की आयकर रिटर्न में 98.82 लाख ​रुपए आमदनी दिखाई थी।

 

आगे की स्लाइड्स पर, विनोद खन्ना ने प्रॉपर्टी में किया था इन चीजों का जिक्र...

खबरें और भी हैं...