(फाइल फोटो- यो यो हनी सिंह पत्नी शालिनी के साथ)
पंजाबी रैपर और म्यूजिक प्रोड्यूसर
यो यो हनी सिंह निजी जिंदगी पर कम ही बात करते रहे हैं। फिल्मों में सफल होने और टीवी शो 'इंडियाज रॉ स्टार' लाने के बाद से खुद को बदल रहे हैं। इस मुलाकात में उन्होंने
प्रियंका चोपड़ा को अपनी जिंदगी, पसंद और स्टाइल के बारे में बताया:
Eating habits
फूडी: जब भी दिल्ली जाता हूं तो मां से राजमा-चावल बनाने की फरमाइश करता हूं। मुझे आलू-प्याज के परांठे पसंद हैं। दिल तो करता है रोज सुबह ब्रेकफास्ट में आलू के परांठे खाऊं।
फेवरेट: नॉर्थ इंडियन फूड। थाई, चाइनीज और इटैलियन कुजीन खाना भी पसंद करता हूं। लोग मक्के की रोटी के साथ सरसों का साग खाते हैं, लेकिन मैं गेहूं की रोटी के साथ साग का मजा लेता हूं। यदि पंजाबी तड़के वाला नॉन-वेज तीनों टाइम खाने को मिले तो मैं चाव से खाऊंगा। तंदूरी, बटर चिकन मसाला मेरे फेवरेट हैं।
आगे की स्लाइड्स पर जानें यो यो हनी सिंह की दूसरी पसंदीदा चीजों के बारे में....