पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

क्या आमिर चाहते हैं बेटा बने स्पोर्ट्समैन, इवेंट में दिखता है साथ?

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

(आमिर खान बेटे आजाद के साथ)

मुंबई: आमिर खान को स्पोर्ट्स कितना पसंद है ये बात उनके साथ फैन्स भी जानते है। क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, कबड्डी, टेनिस जैसे कई खेल में वो अक्सर दिखाई देते हैं। हाल ही में, आमिर इंटरनेशनल प्रीमियर टेनिस लीग (IPTL) में भी शामिल हुए थे।
आमिर के साथ इस लीग में दीपिका पादुकोण, रितेश देशमुख, अक्षय कुमार, सुनील गावस्कर समेत कई सेलेब्स नजर आए। आमिर के बेटा आजाद भी दिखाई दिया था। वैसे मिस्टर परफेक्शनिस्ट अक्सर स्पोर्ट्स इवेंट में बेटे के साथ नजर आते हैं। इतना ही नहीं आजाद भी ऐसे इवेंट में पहुंचकर जमकर मस्ती करता है। IPTL में आजाद पापा की गोद में नजर आए। वैसे टेनिस का खेल ऐसा है जिसे आजाद अभी खेल नहीं सकते, लेकिन फुटबॉल में वो अपना हुनर दिखा चुके हैं।

जब आजाद ने अभिषेक बच्चन को दिया चकमा

जुलाई में आमिर की बेटी इरा ने एक फुटबॉल चैरिटी मैच का आयोजन किया था, आमिर बेटे आजाद और पत्नी किरन के साथ पहुंचे थे। मैच में आमिर की टीम ने अभिषेक की टीम हरा दिया था। इसके बाद अभिषेक ने आजाद के साथ फुटबॉल खेली, लेकिन उन्हें यहां भी हार का सामना करना पड़ा। आजाद ने अभिषेक को छकाते हुए मैदान पर गोल किया। उन्होंने अभिषेक की टांगों के बीच में से फुटबॉल को निकाल दिया। इसके बाद गोल पोस्ट में भी उन्होंने गोल दागा। यहां भी अभिषेक उनका गोल रोकने के लिए बैठे थे। बेटे की परफॉर्मेंस पर मां किरण काफी खुश नजर आईं।

क्या आमिर बेटे को स्पोर्ट्समैन बनाना चाहते है?

आजाद को स्पोर्ट्स अच्छा लगता है, ये बात उनकी एक्टिविटी को देखकर साफ होती है। जिस स्पोर्ट्स को वो खेल सकते हैं वहां मौका नहीं चूकते। दूसरी तरफ, आमिर आजाद के इस हुनर को पहचानने लगे हैं। शायद इसीलिए वो ज्यादातर स्पोर्ट्स इवेंट में बेटे के साथ पहुंचते हैं। यानी हो सकता है कि आमिर आजाद को स्पोर्ट्समैन बनाना चाहते हों।

आगे देखें आजाद की वो तस्वीरें जिसमें वो फुटबॉल खेलते नजर आ रहे हैं...