आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म PK के प्रमोशन में बिजी हैं। 19 दिसंबर को ये फिल्म रिलीज हो रही है और जल्द ही आमिर अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। उनकी अगली फिल्म ‘दंगल’ है, जिसमें वो रेस्लर बने हैं।
गौरतलब है कि आमिर अपने हर फिल्म के लुक और किरदार को परफेक्ट बनाने के लिए खूब मेहनत करते हैं। गजनी के लिए भी उन्होंने शानदार बॉडी बनाई थी। वहीं, दंगल में भी वो रेस्लर बने हैं, जिसके लिए उन्हें शानदार बॉडी बनानी होगी। इस फिल्म का डायरेक्शन नितेश तिवारी कर रहे हैं।
एक्टर से जुड़े एक करीबी सूत्र के अनुसार, आमिर दंगल के लिए रेस्लर जैसी बॉडी बनाएंगे, जिसपर अगले साल फरवरी से काम शुरू होगा। इसके लिए उन्हें लगातार 4-5 घंटे वर्क आउट करना होगा जो करीब 5 से 6 महीने तक चलेगा। आमिर सही लुक लाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और खुद से ही इसपर काम भी शुरू कर दिया है।
आमिर ने इसके लिए जिम के परफेक्ट ट्रेनर्स को बुलवाया है, जिसकी पहचान अभी गुप्त रखी गई है।