पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Aamir Khan Gifts Anushka Sharma A Banarasi Saree

अामिर ने अनुष्का को दी बनारसी साड़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आमतौर पर आमिर खान द्वारा इस तरह अपनी को-स्टार को गिफ्ट देने की खबरें नहीं सुनने को मिलती हैं। लेकिन पता चला है कि अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए अपनी मां के गृहनगर बनारस पहुंचे आमिर खान ने एक खास गिफ्ट लिया।
यह गिफ्ट पत्नी किरण राव या फैमिली मेंबर के लिए नहीं, बल्कि फिल्म में उनकी को-स्टार अनुष्का शर्मा के लिए था।

वे बनारस की एक प्रतिष्ठित दुकान पर गए और वहां पारंपरिक बनारसी साड़ियां देखीं। कुछ शॉर्टलिस्ट कीं और एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एक साड़ी अनुष्का के लिए चुनी। अामिर के प्रवक्ता ने खुद इसकी पुष्ट की है।