फरहान अख्तर के बैनर की टाइम ट्रैवल पर आधारित फिल्म उन्होंने नहीं चुनी। एक-दो अन्य फिल्मों से भी उनके जुड़ने के अधूरे कयास लगे। अभी भी ज्ञात नहीं है कि
आमिर खान की अगली फिल्म कौन सी होगी?
उनकी राजकुमार हीरानी के निर्देशन में "
पीके’ 19 िदसंबर को रिलीज होने जा रही है। एक तो इस फिल्म की कहानी का सस्पेंस खुला नहीं है और एक अन्य सीक्रेट खलबली मचा रहा है।
कयास हैं कि उनकी अगली फिल्म एक एक्शन ड्रामा होगी। वे इसी लिए भारी वर्कआउट कर रहे हैं। अनुमान है कि वे "दंगल’ या दक्षिण के एक निर्देशक (ए आर मुरुगदास) के साथ फिल्म शुरू करेंगे।
आमिर गोपनीयता के इतने पक्के हैं कि अब तक इसका खुलासा नहीं किया है। जब भी उनसे अगली फिल्म के बारे में पूछा जाता है, वे ये कहकर बात रफा-दफा कर देते हैं कि कुछ कहानियां पढ़ रहे हैं और पसंद आते ही साइन कर देंगे।
सूत्र बताते हैं कि वे अगली फिल्म तय कर चुके हैं और "पीके’ पर से दर्शकों का ध्यान न बंटे इसलिए पुष्ट नहीं कर रहे। हालांकि उन्होंने संकेत देते हुए ये जरूर कहा, "इन दिनों हैवी वर्कआउट कर रहा हूं और मजा भी आ रहा है।’ तय है कि उनकी अगली फिल्म "पीके’ के उलट एक्शन से भरपूर होगी।